अर्थशास्त्री मारियो ड्रेगी लेंगे इटली के अगले प्रधानमंत्री की शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रोम। अर्थशास्त्री मारियो ड्रेगी का देश के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद इटली के अगले प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालना आधिकारिक तौर पर सुनिश्चित हो गया और उन्हें शनिवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार ड्रगी ने राष्ट्रपति से शुक्रवार को मुलाकात करने बाद अपने मंत्रिमंडल की सूची …

रोम। अर्थशास्त्री मारियो ड्रेगी का देश के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद इटली के अगले प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालना आधिकारिक तौर पर सुनिश्चित हो गया और उन्हें शनिवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार ड्रगी ने राष्ट्रपति से शुक्रवार को मुलाकात करने बाद अपने मंत्रिमंडल की सूची दी, जिसे बाद में स्वीकार कर लिया गया। वह यूरोपीय सेंट्रल बैंक के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं। ड्रगी का कद उस समय और बढ़ गया जब संसद के सबसे बड़े समूह फाइव स्टार मूवमेंट का उन्हें समर्थन प्राप्त हुआ और सभी राजनीतिक दल उनके समर्थन के लिए आगे आए।

सरकार को अगले हफ्ते विश्वास मत का सामना करना है, जो महज औपचारिकता है। इटली अभी भी कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है और साथ साथ दशकों से अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से भी जूझ रहा है। इसलिए पिछली सरकार के गिरने से देश को यूरोपीय संघ के कोरोनो रिकवरी फंडों खर्च करने के लिए भी असमंजस में डाल दिया है। देश में कोरोना संक्रमण से 93 हजार से अधिक काल के गाल में समा गए हैं। इटली विश्व को छठा देश है जहां कोरोना के संक्रमण से सबसे अधिक मौत हुई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव