बरेली: उर्स ए तहसीनी का पोस्टर जारी, उर्स में आने की दी दावत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बरेली। उर्स ए तहसीनी का आगाज अगले माह से होगा। इसको लेकर दरगाह पर तैयारियों का सिलसिला तेज हो गया है। दरगाह कमेटी ने उर्स का पोस्टर जारी कर कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। उर्स के पोस्टर भेजकर जायरीनों को उर्स में आने की दावत दी जा रही है। मुफ्ती तहसीन रजा खां …

अमृत विचार,बरेली। उर्स ए तहसीनी का आगाज अगले माह से होगा। इसको लेकर दरगाह पर तैयारियों का सिलसिला तेज हो गया है। दरगाह कमेटी ने उर्स का पोस्टर जारी कर कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। उर्स के पोस्टर भेजकर जायरीनों को उर्स में आने की दावत दी जा रही है।

मुफ्ती तहसीन रजा खां कादरी का सालाना 14 वां उर्स 1,2 व 3 मार्च को शाहदाना रेलवे ग्राउंड, तहसीनी बड़ी मस्जिद और दरगाह तहसीनी पर मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है। रविवार शाम चार बजे दरगाह तहसीनी पर मौलाना हस्सान रजा खां नूरी की ने 14 वां उर्स का सालाना उर्स का पोस्टर जारी किया।

इसके बाद पोस्टर को सोशल मीडिया के माध्यम से देशभर में मौजूद जायरीनों को भेजा जा रहा है। सज्जादानशीन ने कोविड 19 को लेकर उर्स में आने वाले जायरीनो से साफ सफाई के साथ सोशल-डिस्टेंसिग का पालन करने की अपील की है। इस मौके पर अनवार बेग नूरी, खलील कादरी, जकी तहसीनी, काशिफ तहसीनी, अब्दुल वाजिद खां नूरी, अमीर मियां नूरी, हाजी अब्बास नूरी आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार