बरेली: जिला अस्पताल में नहीं है जारी हुए मेडिकल प्रमाण पत्र का रिकार्ड
अमृत विचार, बरेली। 300 बेड अस्पताल में फर्जी नियुक्ति के नाम पर लाखों की ठगी के मामले जिला अस्पताल से उनके फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया था। इसकी जब जांच की गई तो पता चला कि 2018 से जिला अस्पताल में सैकड़ों लोगों के फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किए गए …
अमृत विचार, बरेली। 300 बेड अस्पताल में फर्जी नियुक्ति के नाम पर लाखों की ठगी के मामले जिला अस्पताल से उनके फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया था। इसकी जब जांच की गई तो पता चला कि 2018 से जिला अस्पताल में सैकड़ों लोगों के फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किए गए है। जिनका अस्पताल में कोई रिकार्ड ही नहीं है।
कुछ समय पहले 300 बेड अस्पताल में नर्स, चौकीदार, ड्राईवर, सुपरवाईजर समेत तमाम पदो पर ठगों ने नियुक्तियां बताकर अपने अपने जानने वाले लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर 44 लोगों को निशाना बना लिया। इसके बाद उन लोगों से तीन से पांच लाख रुपये में नौकरी दिलाने का सौदा किया था।
किसी को शक न हो इसके लिए 44 लोगों के जिला अस्पताल से मेडिकल कराया गया। इसके बाद उनके प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। और फिर उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंप दिए गए। जांच के बाद कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई। मुकदमे की विवेचना कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर शाहिद अली कर रहे हैं।
उन्होंने जिला अस्पताल में बनाए गए प्रमाण पत्रों की वैधता को लेकर सीएमएस के बयान दर्ज किए सीएमएस ने बताया कि 300 बेड अस्पताल में जिन लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए है। उनमें जो मेडिकल प्रमाण पत्र लगाए गए है उनका जिला अस्पताल में कोई रिकार्ड नहीं है। मेडिकल प्रमाण पत्र फर्जी बनाए गए है। इसके बाद से पुलिस इस मामले के मास्टर माइंड विकास और ताहिर की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही फरार लोगों के खिलाफ वारंट जारी कराएं जाएंगे।
मामले की जांच तेजी से कराई जा रही है। जल्द ही इस मामले में वारंट जारी कराकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। – रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
