ब्रिटेन के प्रिंस हैरी-मेगन दूसरी बार बनेंगे माता-पिता, शाही परिवार में खुशी का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लॉस एंजिलिस। ब्रिटेन के राजकुमार ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ हैरी और उनकी पत्नी ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ मेगन मर्केल दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दंपति के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ”हम इस बात की पुष्टि करना चाहते हैं कि (दंपति के पुत्र) आर्ची बड़ा भाई बनने वाला है। View this post on Instagram …

लॉस एंजिलिस। ब्रिटेन के राजकुमार ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ हैरी और उनकी पत्नी ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ मेगन मर्केल दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दंपति के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ”हम इस बात की पुष्टि करना चाहते हैं कि (दंपति के पुत्र) आर्ची बड़ा भाई बनने वाला है।

ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स दूसरे बार माता-पिता बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं।” परिवार में आने वाला बच्चा ब्रिटेश शाही परिवार का आठवां उत्तराधिकारी होगा।

प्रिंस हैरी और अदाकारा मेगन ने मई 2018 में विंडसर कैसल में शादी की थी। आर्ची का जन्म 2019 में हुआ था। मेगन ने जुलाई 2020 में गर्भपात होने की जानकारी भी दी थी। दंपति शाही परिवार छोड़ उत्तरी अमेरिका में रह रहा है।

संबंधित समाचार