पीलीभीत: कोचिंग जा रहे दो छात्रों को ट्रक ने कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत,अमृत विचार। बाइक से कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्रों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वहां से गुजर रहा एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना …

पीलीभीत,अमृत विचार। बाइक से कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्रों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वहां से गुजर रहा एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे बीसलपुर विधायक रामशरण वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी ने किसी तरह नाराज ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिधोना निवासी छात्र दिलीप कुमार अपने साथी पवन कुमार के साथ सुबह नौ बजे कोचिंग पढ़ने जा रहा था। वह अपनी बाइक संख्या यूपी 26 एएच 8773 से जा रहे थे। बीसलपुर-शाहजहांपुर हाईवे पर ग्राम चठिया सेवाराम के समीप अचानक पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 76 के 0542 से टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उधर से पैदल गुजर रहे निशू पुत्र राजेश भी बुरी तरह घायल हो गया। उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।

जैसे ही ग्रामीणों को दुर्घटना की जानकारी हुई तो वह भड़क उठे। उन्होंने दोनों छात्रों के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण नहीं माने और उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। हादसे की सूचना पर बीसलपुर विधायक रामशरण वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। इधर बीसलपुर पुलिस ने इसकी जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी को दी। फ़ोर्स के साथ वह मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक उन्होंने समझाने का किया। बमुश्किल ग्रामीणों ने जाम खोला।

जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। मृतक छात्र दिलीप कुमार मिश्रा के चाचा राकेश कुमार मिश्रा की तकरीर कोतवाली बीसलपुर में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

संबंधित समाचार