पीलीभीत: परिवार को बंधक बनाकर 20 लाख की लूट, विरोध पर की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलसंडा, अमृत विचार। रंजिशन गांव भीकमपुर में एक उर्वरक व्यवसाई के घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। महिलाओं एवं घर के सभी सदस्यों के साथ मारपीट करने के साथ ही लूटपाट भी की। धारदार हथियार से वारकर गृहस्वामिनी एवं उसकी पुत्री को लहूलुहान भी कर दिया। घर का सामान भी सड़क पर …

बिलसंडा, अमृत विचार। रंजिशन गांव भीकमपुर में एक उर्वरक व्यवसाई के घर में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। महिलाओं एवं घर के सभी सदस्यों के साथ मारपीट करने के साथ ही लूटपाट भी की। धारदार हथियार से वारकर गृहस्वामिनी एवं उसकी पुत्री को लहूलुहान भी कर दिया। घर का सामान भी सड़क पर फेंका।

शस्त्रों के बल पर छह लाख रुपयों की नकदी और आभूषण समेत करीब दस लाख रुपयों की संपत्ति लूटने के आरोप में पुलिस ने 8 बदमाशों को नामजद करते हुए 19 लोगों के खिलाफ लूट एवं बलवा समेत कई गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।
गांव भीकमपुर निवासी उर्वरक व्यवसाई दुर्गा प्रसाद की पत्नी महादेवी ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि गांव नवदिया मरौरी निवासी चुन्नीलाल एवं उनके परिवार से पुरानी रंजिश चल रही है।

आरोप है कि रविवार की सुबह करीब 5 बजे चुन्नीलाल समेत 19 लोग उसके घर में घुस आए घर में घुसते ही आरोपियों ने शस्त्रों के बल पर घर के सभी सदस्यों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बदमाशों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। धारदार हथियार से वार कर गृह स्वामिनी महादेवी एवं उसकी बेटी को लहूलुहान कर दिया।

गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। आरोपियों द्वारा की गई पिटाई से कई लोगों के गंभीर चोटें भी आई हैं। बताते हैं कि मारपीट करने के बाद सभी को एक कमरे में बंधक बना दिया। उसके बाद आरोपियों ने घर में रखे 6 लाख रुपयों की नकदी, 25 तोला सोने एवं एक किलो चांदी के आभूषण समेत संपत्ति भी लूट कर फरार हो गए।

गृहस्वामिनी का कहना है कि सभी लोग मुंह पर ढाटा बांधे हुए थे और बाइकों से आते ही घर में घुसते ही मारपीट शुरू कर दी । सभी के हाथों में डंडे और तमंचे एवं धारदार हथियार भी थे। गृह स्वामिनी द्वारा घटना की तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी चुन्नीलाल ,राजेश कुमार, पिंटू लाल,महेंद्र कुमार ,निशा, रेखा, प्रीती ,अरुण ,आकाश समीर 19 बदमाशों के खिलाफ लूट एवं अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

थानाध्यक्ष बिरजाराम का कहना है कि मामला संदिग्ध है ।रंजिशन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की। महिला द्वारा जो आरोप लगाकर तहरीर दी गई उसी पर रिपोर्ट दर्ज कराकर विवेचना शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार