बाराबंकी: 2010 में घाघरा की बाढ़ में आवास विहीन हुए ग्रामीणों की अपर मुख्य सचिव ने सुनीं समस्याएं
बाराबंकी, अमृत विचार। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार ने ग्राम परसावल में आवास विहीन ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। मनोज कुमार ने परसावल में पहुंचकर वर्ष 2010 में घाघरा की बाढ़ व कटान से आवास विहीन हुए ग्रामीणों को शासन द्वारा आवंटित प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बनाए जाने वाले आवासों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। …
बाराबंकी, अमृत विचार। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार ने ग्राम परसावल में आवास विहीन ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। मनोज कुमार ने परसावल में पहुंचकर वर्ष 2010 में घाघरा की बाढ़ व कटान से आवास विहीन हुए ग्रामीणों को शासन द्वारा आवंटित प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बनाए जाने वाले आवासों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया।
अधिकतर ग्रामीणों ने अपर मुख्य सचिव से जहां उनकी झोपड़ियां बनी हुई है। वहीं पर आवास बनवाए जाने की मांग की है। बाढ प्रभावित गांवों के करीब 210 आवास विहीन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए है। आवास बनाने के लिए सुरक्षित भूमि की तलाश पूरी न होने के कारण अब तक इन आवास विहीन परिवारों के आवास नहीं बन पाए हैं।
ग्रामीण जंगबहादुर ने बताया कि उनके गांव में करीब दो वर्षों से जानवरों को बीमारियों से बचाव के लिए लगने वाले टीके नहीं लगाए गए हैं। इसकी कई बार शिकायत भी की गई किन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश चंद्र द्विवेदी खंड विकास अधिकारी पूरेडलई सहित तमाम विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
