बरेली: कोरोना टीकाकरण से छूट गए 10 फीसदी स्वास्थ्य कर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कोरोना वैक्सीनेशन से छूटे स्वास्थ्य कर्मियों का सोमवार को वैक्सीनेशन हुआ। निर्धारित स्वास्थ्यकर्मियों में से करीब 10 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन नहीं हो सका क्योंकि वह किसी न किसी बीमारी से ग्रसित थे या फिर कोरोना गाइडलाइन के अनुसार वैक्सीनेशन के लिए सक्षम नहीं थे। छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को 19 जनवरी …

अमृत विचार, बरेली। कोरोना वैक्सीनेशन से छूटे स्वास्थ्य कर्मियों का सोमवार को वैक्सीनेशन हुआ। निर्धारित स्वास्थ्यकर्मियों में से करीब 10 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन नहीं हो सका क्योंकि वह किसी न किसी बीमारी से ग्रसित थे या फिर कोरोना गाइडलाइन के अनुसार वैक्सीनेशन के लिए सक्षम नहीं थे।

छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को 19 जनवरी को टीका लगाया जाएगा। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल ने भी रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सीनेशन कराया।

शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार सक्सेना को गंगाशील अस्पताल में, सीएमओ डॉ. सुधीर कुमार गर्ग, एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह, उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. शुचिता गंगवार की देखरेख में प्रतिरक्षित किया गया। डॉ. अरुण कुमार ने प्रतिरक्षित होने के बाद 30 मिनट ऑब्जर्वर रूम में इंतजार किया।

उन्होंने बताया कि टीका लगने के बाद उन्हें कोई भी दिक्कत नहीं हुई। यह एक सुरक्षित टीका है जिसका भी लिस्ट में नाम आया है वह वैक्सीनेशन जरूर करवाएं।

वहीं, डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि 16 जनवरी को जो स्वास्थ्य कर्मचारी प्रतिरक्षित हुए थे उनमें से कुछ स्वास्थ्य कर्मचारियों को सोमवार को दूसरी डोज लगाई गई। बाकी स्वास्थ्य कर्मचारियों को 19 फरवरी को सेकेंड डोज लगाई जाएगी। टीकाकरण से छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों के लिए रखे गए मॉपअप राउंड में 43 केंद्र बनाए गए थे। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को 4558 फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा। 19 फरवरी को 3252 स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी डोज लगाई जाएगी।

संबंधित समाचार