मुरादाबाद: वसंत ऋतु में इतराने लगे फूल…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। वसंत पंचमी और सहालग के आते ही गेंदे व गुलाब के फूल इतराने लगे हैं। ऐसे में इन फूलों के दामों में काफी तेजी आई है, जिसके चलते लोग सिर्फ जरूरत भर के लिए ही फूलों की खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि एक हफ्ते पहले गेंदे के फूल की कीमत 30 और …

मुरादाबाद, अमृत विचार। वसंत पंचमी और सहालग के आते ही गेंदे व गुलाब के फूल इतराने लगे हैं। ऐसे में इन फूलों के दामों में काफी तेजी आई है, जिसके चलते लोग सिर्फ जरूरत भर के लिए ही फूलों की खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि एक हफ्ते पहले गेंदे के फूल की कीमत 30 और गुलाब के 80 रुपए प्रति किलो थे, लेकिन त्योहार और सहालग नजदीक आते ही इन फूलों के दामों में तेजी आई है। विक्रेताओं का कहना है कि हर रोज 10 से 15 किलो फूलों की खपत हो जाती है, तो वहीं सहालग और त्योहारों पर यह बढ़कर 30 से 40 किलो हो जाती है।

सुबह से ही करते रहे खरीदारी
वसंत पंचमी पर शहर में जगह-जगह हवन-पूजन किए जाते हैं। ऐसे में लोग पिले फूलों से पूजा करना शुभ मानते हैं। जिसके चलते गेंदे के फूलों की डिमांड बढ़ जाती है। इस दौरान शहर के मुख्य बाजारों में सुबह से ही लोग फूलों की खरीदारी में जुटे रहे।

फूल विक्रेता सोनू  ने बताया कि आम दिनों में 10 से 15 किलो फूल की खपत हो जाती है ,लेकिन सहालग और त्योहार पर यह खपत बढ़कर 30 से 40 रुपए प्रति किलो हो जाती है। लोग वसंत पंचमी को लेकर दिल खोलकर खरीदारी कर रहे हैं।

फूल विक्रेता कुलदीप बताया कि फूलों के दामों में काफी तेजी आई है। ऐसे में लोग केवल जरूरत भर के लिए खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि वसंत पंचमी पर स्कूलों व घरों में पूजा-पाठ के लिए लोग गेंदे का फूल अधिक खरीद रहे हैं।

वसंत पंचमी आते ही बढ़ी मूर्तियों की डिमांड
वसंत पंचमी पर शहर के स्कूलों और घरों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के लिए मूर्तियों की डिमांड बढ़ गई है। पूजन के लिए लोग जोर-शोर से मूर्तियों की खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि हर साल वसंत पंचमी पर लोग एक सप्ताह पहले से ही खरीदारी में जुट जाते थे, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते स्कूलों में कम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोग बस जरूरतों को देखते हुए ही खरीदारी कर रहे हैं। कोर्ट रोड स्थित मूर्ति व्यापारी देवेंद्र चंद्रा के अनुसार इस बार टैराकोटा, पीओपी से बनी मूर्तियों की मांग बढ़ी है। ऐसे में 100 से लेकर दो हजार तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं।

 

संबंधित समाचार