IND Vs ENG : टीम इंडिया की इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
चेन्नई। भारत ने इंग्लैंड को दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में चौथे दिन मंगलवार को 317 रन के विशाल अंतर से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 482 रन का असंभव से लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड की तीन विकेट पर 53 रन …
चेन्नई। भारत ने इंग्लैंड को दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में चौथे दिन मंगलवार को 317 रन के विशाल अंतर से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 482 रन का असंभव से लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड की तीन विकेट पर 53 रन से आगे खेलते हुए चौथे दिन दूसरे सत्र में 164 रन पर सिमट गयी।
अश्विन इस मैच में जीत के हीरो रहे जिन्होंने 8 विकेट लिए और शतक भी लगाया। अक्षर पटेल ने अपने पहले ही मैच में एक पारी में पांच विकेट लिए। चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। भारत ने इस जीत के साथ आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा।
India wrap it up! ?
They seal a 317-run win and have levelled the series 1-1! #INDvENG pic.twitter.com/NKdpouEO6g
— ICC (@ICC) February 16, 2021
भारत को अब अहमदाबाद में होने वाले शेष दो टेस्टों में एक जीतना है और एक ड्रा खेलना है जबकि इंग्लैंड को शेष दोनों टेस्ट जीतने होंगे। अश्विन को मैच में आठ विकेट और शतक के आलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
Superb character and fighting spirit on display.? Well done boys. The focus is now on the next one. ??? pic.twitter.com/TEVceiOhYM
— Virat Kohli (@imVkohli) February 16, 2021
भारत ने कल अपनी दूसरी पारी में 286 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 482 रन का असंभव सा लक्ष्य था। इंग्लैंड ने आज तीन विकेट पर 53 रन से आगे खेलना शुरू किया। डेनियल लॉरेंस ने 19 रन और कप्तान जो रुट ने दो रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। इंग्लैंड की हार तो सुबह के सत्र में ही तय हो गयी थी जब उसने लंच तक अपने सात विकेट 116 रन तक गंवा दिए थे। भारतीय स्पिनरों ने दूसरे सत्र में इंग्लैंड की पारी 164 रन पर समेट दी। इंग्लैंड की तरफ से मोईन अली ने सर्वाधिक 43 रन और कप्तान जो रुट ने 33 रन बनाये।
? for @ImRo45 ?
Fifties for @ajinkyarahane88, @RishabhPant17 & @imVkohli ?
Fifer on debut for @akshar2026 ?
? & 8⃣ wickets in the match for @ashwinravi99 ?#TeamIndia beat England by 317 runs to win the 2nd @Paytm #INDvENG Test.Scorecard ? https://t.co/Hr7Zk2kjNC pic.twitter.com/rv1Qt1PrlT
— BCCI (@BCCI) February 16, 2021
पदार्पण टेस्ट खेल रहे अक्षर पटेल ने दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर अपनी यादगार शुरुआत की। उन्होंने मैच में कुल सात विकेट लिए। पटेल ने दूसरी पारी में 21 ओवर में 60 रन देकर पांच विकेट हासिल किये। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले अश्विन ने दूसरी पारी में 18 ओवर में 53 रन पर तीन विकेट लेकर मैच में आठ विकेट पूरे किये। पहली पारी में खाली हाथ रहे कुलदीप ने दूसरी पारी में 6.2 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट झटके।
टेस्ट क्रिकेट: टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत
1. 337 रनों से- विरुद्ध साउथ अफ्रीका, दिल्ली- 2015
2. 321 रनों से – विरुद्ध न्यूजीलैंड, इंदौर- 2016
3. 320 रनों से- विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया, माहाली- 2008
4. 318 रनों से- विरुद्ध वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड- 2019
5. 317 रनों से- विरुद्ध इंग्लैंड, चेन्नई- 2021
