लखीमपुर खीरी: 6 दिन से लापता ऑटो चालक की सिर कटी लाश मिली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी। छह दिन से लापता ऑटो चालक की सिर कटी लाश मंगलवार सुबह हाइवे किनारे एक झाड़ी में मिली। जिसको कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे थे। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया तो उनके होश उड़ गए और चीख चीख कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। उन्होंने …

लखीमपुर खीरी। छह दिन से लापता ऑटो चालक की सिर कटी लाश मंगलवार सुबह हाइवे किनारे एक झाड़ी में मिली। जिसको कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे थे। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया तो उनके होश उड़ गए और चीख चीख कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस इस मसले को गंभीरता से लेती तो आज यह सब नहीं होता।

सदर कोतवाली क्षेत्र के लाहौरी नगर निवासी वीरपाल पुत्र राम विलास (25) बीती 10 फरवरी से लापता था जिसकी गुमशुदगी 12 फरवरी को परिजनों द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इसको गंभीरता से नहीं लिया मृतक वीरपाल जिले के थाना नीमगांव क्षेत्र के सुजौलापुर का रहने वाला था और यहां लाहौरी नगर में ससुराल में रहता था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार