मुरादाबाद: वसंत पंचमी की धूम, पूजा अर्चना कर लोगों ने की सुख समृद्धि की कामना
मुरादाबाद,अमृत विचार। विभिन्न संगठनों द्वारा वंसती पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर कहीं सास्कृतिक कार्यक्रम हुए तो कहीं हवन-पूजन किया गया। इसके साथ ही लोगों ने रीति-रिवाज के अनुसार ज्ञानदात्री देवी सरस्वती की प्रतिमा की वैदिक मंत्रों द्वारा स्थापना कर सुख स्मृद्धि की कामना की। ऐसे में हर तरफ शहर पीले …
मुरादाबाद,अमृत विचार। विभिन्न संगठनों द्वारा वंसती पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर कहीं सास्कृतिक कार्यक्रम हुए तो कहीं हवन-पूजन किया गया। इसके साथ ही लोगों ने रीति-रिवाज के अनुसार ज्ञानदात्री देवी सरस्वती की प्रतिमा की वैदिक मंत्रों द्वारा स्थापना कर सुख स्मृद्धि की कामना की। ऐसे में हर तरफ शहर पीले रंग में रंगा नजर आया। नगर की गलियां इस दौरान वर दे वीणावादिनी की गूंज से गुंजायमान रहीं। बंगला समाज की ओर से मनोरंजन सदन और काली बाड़ी में वसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें समाज के लोगों ने निर्जल व्रत रख देवी सरस्वती को पुष्प चढ़ाकर सदबुद्धि की कामना की।
खिचड़ी वितरण का हुआ आयोजन
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी में मंगलवार को वसंत पंचमी पर्व के उपलक्ष्य में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कचहरी के पास मंदिर में पूजा-अर्चना कर देवी सरस्वती को भोग लगाया गया। उसके पश्चात लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पंडित सुमित कौशिक, विपुल अग्रवाल, दीपक गुप्ता,आदेश श्रीवास्तव, राकेश वशिष्ठ, चक्रेश लोहिया, अभिषेक भटनागर, दानवीर सिंह यादव, विश्वास गुंबर, मनोज गुप्ता, संदीप गुप्ता, अब्दुल बासित, शादाब कुरेशी, जितेंद्र खंडेलवाल, त्रिलोक चंद दिवाकर, श्रीकांत उपाध्याय, रामवीर सिंह त्यागी, अवनेश वर्मा व संजय सोनी आदि उपस्थित रहे ।
हवन पूजन कर मनाई बसंत पंचमी
मुरादाबाद। चाणक्य चेतना संस्था की ओर से वसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंगलवार को बालाजी मंदिर परिसर में यज्ञ-हवन कर मां सरस्वती से सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर डा. प्रदीप शर्मा ,उमेश त्रिवेदी पप्पन, संजय स्वामी, राजेंद्र मोहन शर्मा, अनुज शर्मा, सुशील शर्मा, मोहन लाल शर्मा, मुनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
आपकी रसोई का हुआ उद्घाटन
मुरादाबाद। वसंत पंचमी के अवसर पर आप सबकी रसोई का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर देवी सरस्वती के समक्ष हवन-पूजन किया गया। रसोई बनाने का उद्देश्य जरूरतमंदों को पांच रुपये में भोजन कराना है, ताकि वह भूखे न रह सके। इस मौके पर ऋतु विश्नोई, रवि यदुवंशी, कपिल चौधरी, इशांत अग्रवाल,भावना चौधरी, दुष्यंत यादव, नरेंद्र चौधरी, कमल गोला, विवेक जायसवाल, ऋतिक यादव, अमन ठाकुर, प्रशांत सैनी आदि उपस्थित रहे।
पांचकुंडीय हवन में दीं आहुति
मुरादाबाद। सिविल लाइन स्थित गायत्री चेतना केंद्र पर मंगलवार को वंसतोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सबने पांच कुंडीय हवन कर देवी सरस्वती से सुख-समृद्धि और सद्बुद्धि की प्रार्थना की। इस मौके पर संतोष नारंग, इंन्दू खन्ना, नीरू सिंह, मधुकपूर, डा. लवलेश चंद्र, राम शर्मा, सविता भटनागर, हरीश वर्मा, पवन, राहुल विश्नोई, एलके त्यागी, एसएन मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में महारती व हवन का आयोजन
मुरादाबाद। मां गंगा प्रदूषण मुक्ति समिति के पदाधिकारियों की ओर से मंगलवार को राम गंगा विहार स्थित राम गंगा तट पर वसंत पंचमी के उपलक्ष में हवन व महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के पदाधिकारियों द्वारा हवन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर शालिनी भारद्वाज, राजीव अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, जय देव यादव, विशाल अग्रवाल, संजय गुप्ता, रूबी शर्मा, नीति गुप्ता, गीता गुप्ता, दीपक अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, ज्योति गुप्ता, मोना नारंग, समर्थ भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
बच्चों ने मांगा सद्बुद्धि का वरदान
मुरादाबाद। अवंतिका साई पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने ज्ञान की देवी सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बच्चों ने सद्बुद्धि की कामना की। इसके साथ ही छात्रों को वसंत पंचमी के महत्व के विषय में बताया गया। इस मौके पर गोकुलदास, सौरभ, लक्ष्मी यादव आदि उपस्थित रहे।
श्रीकृष्ण के कंठ से उत्पन्न हुई मां सरस्वती
मुरादाबाद।मंगलवार को अमरोहा गेट स्थित रस्तोगी मंदिर में वसंत मोहत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित किया गया। कथा व्यास आचार्य धीरशांत ने बताया कि भगवान की आह्लादिनी शक्ति विद्या, ज्ञान और वाणी की अधिष्ठात्री देवी है। भगवान कृष्ण के कंठ से उत्पन्न होने वाली देवी का नाम सरस्वती हुआ। इस मौके पर प्रभात रस्तोगी, मुकेश रस्तौगी, मनोज रस्तौगी, चंद्र शेखर, दिनेश रस्तोगी, इंद्रेश, डा. मनोज, शिखा, कुलदीप, काव्य रास्तोगी, निशा, उमा, सुमन, मृदुला, कंचन, सुधा शर्मा, प्रेमशंकर शर्मा, पंडित भक्त राज आदि उपस्थित रहे।
भजन-कीर्तन का आयोजन
श्रीबद्री केदार सेवा समिति की ओर से मंगलवार को गांधीनगर स्थित राजाराम धर्मशाला में वसंत महोत्सव मनाया गया। इसमें संस्था के सदस्यों द्वारा भजन-कीर्तन किया गया। उसके पश्चात मीठे चावल का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सतीश चंद्र, लक्ष्मी गर्ग, सुनित कुमार, पूनम, पूजा गर्ग, रुचि, किरण, शोभा, डॉली, कमला, राजीव बंसल, संजय आलोक अग्रवाल आदि रहे।
विद्या की देवी की आराधना
मुरादाबाद। जीके पब्लिक स्कूल में वसंतोत्सव व विद्यार्थियों का विदाई समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें सर्वप्रथम विद्या की देवी सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। उसके पश्चात विदाई समारोह मनाया गया। इस दौरान छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा गया। प्रधानाचार्य अर्चना सिंह ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शुभम प्रकाश गोयल आदि मौजूद रहे।
चित्र पर पुष्प चढ़ाकर सद्बुद्धि की कामना
मुरादाबाद। स्कोर डेन कोचिंग संस्था में भी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें शिक्षा की देवी सरस्वती की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चना किया गया। उसके पश्चात छात्रों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सद्बुद्धि की कामना की। इस मौके पर सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
