बरेली: 150 रुपये के विवाद में रेलवे ग्राउंड में चलाई थी हिस्ट्रीशीटर ने गोली
बरेली, अमृत विचार। हत्या के मामले में जेल से कुछ दिन पहले बाहर आए हिस्ट्रीशीटर ने रेलवे ग्राउंड में 150 रुपये के लिए फायरिंग कर दी। इससे दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को दोनों घायलों से पूछताछ की लेकिन उन्होंने किसी का भी नाम लेने से इनकार कर दिया। एसएसपी ने मामले …
बरेली, अमृत विचार। हत्या के मामले में जेल से कुछ दिन पहले बाहर आए हिस्ट्रीशीटर ने रेलवे ग्राउंड में 150 रुपये के लिए फायरिंग कर दी। इससे दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को दोनों घायलों से पूछताछ की लेकिन उन्होंने किसी का भी नाम लेने से इनकार कर दिया। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए है।
सोमवार सुबह बारादरी के सामने स्थित रेलवे ग्राउंड में कुछ लोग जुआं खेल रहा थे। इसी बीच वहां एक हिस्टीशीटर आ गया और उसने जबरन वहां बैठे लोगों से 150 रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर हिस्ट्रीशीटर ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इससे वहां बैठे दो लोग घायल हो गए।
इससे पहले पुलिस कोई कार्रवाई करती एक दूसरे हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस से सेटिंग कर दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया। एसएसपी के आदेश पर मंगलवार को पुलिस फिर से घायलों के पास पहुंची और उनके बयान लिए। लेकिन घायलों ने दबंग के डर से कुछ भी करने से इनकार कर दिया। अब इस मामले में बारादरी पुलिस अपनी रिपोर्ट एसएसपी को देगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने पर दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अगर घायल सही नहीं बोलते हैं, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
