बरेली: शराब बेचने के लिए महिलाएं आगे आईं, 11 को मिला ठेका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शराब दुकान खुलने का विरोध करने वाली महिलाएं भी अब शराब के कारोबार में आगे आ रही हैं। जनपद की 48 दुकानों का ठेका लेने के लिए जिस तरह से महिलाओं ने आवेदन किए हैं, उससे यही लग रहा है कि महिलाएं भी शराब बेचने में दिलचस्पी धीरे-धीरे बढ़ रही हैं। कोरोना …

बरेली, अमृत विचार। शराब दुकान खुलने का विरोध करने वाली महिलाएं भी अब शराब के कारोबार में आगे आ रही हैं। जनपद की 48 दुकानों का ठेका लेने के लिए जिस तरह से महिलाओं ने आवेदन किए हैं, उससे यही लग रहा है कि महिलाएं भी शराब बेचने में दिलचस्पी धीरे-धीरे बढ़ रही हैं। कोरोना काल के बाद हुए देसी, अंग्रेजी, बीयर, मॉडल शॉप और भांग की दुकानों के आंवटन में महिलाओं ने भी हाथ आजमाया है।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शराब दुकानों का ई-लॉटरी से आवंटन हुआ जिसमें 13 महिलाओं को शराब दुकान चलाने की जिम्मेदारी मिली। अपर जिलाधिकारी (नगर) महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला आबकारी अधिकारी देव नारायण दुबे ने ई-लॉटरी से शराब दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी कराई।

आवंटन में पटेल चौक (अयूब खां चौराहा) और नरियावल में मॉडल शॉप भी आवंटित हुई। इसके लिए चार लोगों ने आवेदन किए। देसी शराब की 32 दुकानों के लिए 144 लोगों ने आवेदन किए जबकि अंग्रेजी शराब की तीन दुकानों के लिए 51 लोगों ने आवेदन किया। पांच भांग की दुकानों के लिए 11 और छह बीयर दुकानों के लिए 63 लोगों ने आवेदन किया था। नरियावल की मॉडल शॉप का ठेका लेने के लिए 36 लोग कतार में थे।

ये महिलाएं करेंगी शराब का कारोबार
नरियावल में कैकेई को बीयर शॉप, नरियावल में बबीता जायसवाल के नाम मॉडल शॉप, रम्पुरा बुजुर्ग में नक्षत्र देवी, मोहनपुर में रामेश्वरी, दमखोदा में दीपिका देवी, तुलशानपुर में आशा शर्मा, बंजरिया में अनीता देवी, मझुआ गंगापुर में कुलवंत कौर, लाईखेड़ा में रूपा जायसवाल, किशनपुर में सुषमा रानी, थाना बहेड़ी और टांडा छंगा में बीना सिंह के नाम देसी शराब के ठेके हुए हैं। वहीं, अंग्रेजी शराब की दुकान का ठेका मछवा रोड कंचनपुर भोजीपुरा में धनदेवी जायसवाल, डोहरिया कंथरिया में प्रीति जायसवाल और हाफिजगंज में धनदेवी जायसवाल को मिला है।

यहां बीयर और भांग की दुकानें आवंटित हुईं
रोडवेज बस स्टैंड, राजेंद्र नगर, कचहरी चौराहा, रिछा, देवीपुरा व नरियावाल स्थित बीयर की फुटकर दुकानों का ठेका आवंटित हुआ। साथ ही सेटेलाइट बस स्टैंड, फरीदपुर, भोजीपुरा, बीसलपुर रोड, नैनीताल रोड पर भांग की दुकानों का भी आवंटन हुआ।

यहां के लिए हुए देसी शराब के ठेके
रामपुर रोड, बिलवा, भरतौल, भिंडौलिया ट्रांसपोर्ट नगर, फतेहगंज पूर्वी नंबर-एक, कांधरपुर, खुदा, कटैया, बलदेव सिंह, आसपुर, डडिया नगला, डौली जवाहर लाल, ज्योति जागीर, रम्पुरा बुजुर्ग, मुड़िया जागीर, मोहनपुर बहेड़ी, दमखोदा, ढेलपुर, तुलशानपुर, घरहरा, मोहम्मदपुर, पथरा खजुवाई, भगवानपुर, बंजरिया, ददुआ, भाईराम नगर, मझुआ गंगापुर, लाईखेड़ा, किशनपुर कुइयां, नावेल अड्डा फरीदपुर, बहेड़ी, टांडा छंगा।

संबंधित समाचार