हल्द्वानी: पिकप और टैक्सी से लकड़ी की तस्करी करते दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग की टीम ने कुकिंग गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले वाहन और टैक्सी से सागौन की तस्करी करते दो चालकों को पकड़ा है। दोनों वाहनों से अवैध ढंग से काटे गए सागौन के लट्ठे बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जबकि वाहनों को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। वन विभाग की टीम ने कुकिंग गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले वाहन और टैक्सी से सागौन की तस्करी करते दो चालकों को पकड़ा है। दोनों वाहनों से अवैध ढंग से काटे गए सागौन के लट्ठे बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जबकि वाहनों को सीज कर दिया गया है।

तराई पूर्वी वन डिविजन के अंतर्गत किशनपुर वन रेंज टीम ने बुधवार को दानीबंगर के प्लॉट नंबर एक से सागौन के पेड़ों का अवैध कटान कर तस्करी कर ले जाते पिकप संख्या यूके 04 सीबी 2535 को पकड़ा। यह घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति करने का वाहन है। इसी के साथ ही एक टैक्सी संख्या यूके 04 टीए 6510 से भी सागौन काटकर तस्करी कर ले जाते पकड़ा। वाहनों से सागौन के कटे हुए
10 लट्ठे बरामद हुए हैं। वन टीम ने दोनों चालकों राहुल अहमद पुत्र सरताज अहमद निवासी शीशमहल और फैजल इस्तयाग पुत्र एच नवी निवासी नई मंडी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। वन टीम में दिनेश चंद्र बुधलाकोटी, विनोद जोशी हिमांशु, निर्मल शर्मा, कमल सिंह, अशोक सरदार, नारायण मंडल आदि मौजूद थे।

वन विभाग की टीम ने दानीबंगर से सागौन के पेड़ काटकर तस्करी करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है, दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तस्करी में लिप्त दोनों वाहन सीज किए गए हैं ।
-ध्रुव सिंह मर्तोलिया, उप प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पूर्वी वन डिविजन

यूकेलिप्टिस की आड़ में सेमल ले जाते पकड़ा 
लालकुआं। तराई पूर्वी वन डिविजन की डौली रेंज टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे लालकुआं किच्छा एनएच पर आयशर संख्या यूपी 25 सीटी 7583 को चेकिंग के लिए रोका। वाहन में यूकेलिप्टिस के लट्ठे लदे हुए थे और चालक के पास रवन्ना भी यूकेलिप्टिस का रवन्ना था। जब टीम ने वाहन की चेकिंग की तो यूकेलिप्टिस के नीचे सेमल की चिरानी की गई लकड़ी बरामद हुई। जिन्हें छिपाकर उप्र ले जाया जा रहा था। टीम ने लकड़ी को जब्त कर लिया और वाहन को सीज कर दिया है। टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, शिव सिंह डांगी, दिनेश पंत , अर्जुन भाकुनी, किशन सुयाल, अमजद खान, सुरेन्द्र अधिकारी आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार