निकाय चुनावों में जीतकर गरजे अमरिंदर, ‘विधानसभा चुनावों में राजनीतिक नक्शे से मिट जाएगा भाजपा का नाम’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज निकाय चुनावों में कांग्रेस की सफलता को अपनी सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों पर जनता की मुहर लगना बताया और कहा कि लोगों ने जन-विरोधी, किसान-विरोधी शिरोमणि अकाली दल, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी को पूरी तरह से खारिज कर दिया। मुख्यमंत्री ने लोगों …

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज निकाय चुनावों में कांग्रेस की सफलता को अपनी सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों पर जनता की मुहर लगना बताया और कहा कि लोगों ने जन-विरोधी, किसान-विरोधी शिरोमणि अकाली दल, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

मुख्यमंत्री ने लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुनिल जाखड़, विधायकों व पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोगों ने स्पष्ट रूप से उक्त पार्टियों के विभाजनकारी अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक व प्रतिगामी एजेंडा को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध और किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि में हुए चुनावों में लोगों का भाजपा के प्रति गुस्सा साफ नजर आया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के सहयोगी रहे शिअद और आप भी किसानों के लिए मगरमच्छ के आंसू बहाते रहे और ढोंग करते रहे लेकिन मतदाताओं ने इन पार्टियों के शगूफों को समझ लिया था। चुनावी नतीजों के अनुसार कांग्रेस ने नगर परिषदों के 1815 वार्ड में से 1199 में, नगर निगमों के 350 में से 281 वार्ड जीते हैं।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इन नतीजों ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तस्वीर स्पष्ट कर दी है और विधानसभा चुनावों में शिअद, भाजपा व आप का नाम पंजाब के राजनीतिक नक्शे से ही मिट जाएगा।

संबंधित समाचार