बरेली: हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, 10 मार्च से बरेली-दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। केंद्र सरकार की ‘उड़े देश का आम नागरिक’ (उड़ान) योजना के तहत सिविल एन्क्लेव (बरेली एयरपोर्ट) से हवाई सेवा शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। 72 एटीआर एयरक्राफ्ट 10 मार्च से बरेली-दिल्ली के लिए उड़ान भरना शुरू कर देगा। इसमें बड़ा फायदा यह है कि जो भी यात्री हवाई सेवा …

अमृत विचार, बरेली। केंद्र सरकार की ‘उड़े देश का आम नागरिक’ (उड़ान) योजना के तहत सिविल एन्क्लेव (बरेली एयरपोर्ट) से हवाई सेवा शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। 72 एटीआर एयरक्राफ्ट 10 मार्च से बरेली-दिल्ली के लिए उड़ान भरना शुरू कर देगा। इसमें बड़ा फायदा यह है कि जो भी यात्री हवाई सेवा का आनंद लेंगे उन्हें आधा किराया ही देना पड़ेगा।

उड़ान योजना में 50 प्रतिशत सीटें रिजर्व रखी गई हैं। यदि बरेली-दिल्ली का किराया 3000 रुपये भी तय हुआ तो यात्री को 1500 रुपये ही देने पड़ेंगे। हालांकि, अभी बरेली-दिल्ली का किराया तय नहीं हुआ है। एयरफोर्स के इलाहाबाद स्थित हेड क्वार्टर से अनुमति मिलते ही किराया घोषित किया जाएगा।हवाई सेवा शुरू कराने की जिम्मेदारी एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एलाइंस एयर को सौंपी गई है।

एलाइंस एयर एविएशन लिमिटेड की ओर से बरेली-दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू करने का शेड्यल जारी कर दिया गया है। 8 मार्च को सबसे पहले वीआईपी फ्लाइट पैसेंजर्स को लेकर दिल्ली से बरेली एयरपोर्ट आएगी। 10 मार्च से सप्ताह में चार दिन बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को फ्लाइट अप-डाउन रहेगी।

एलाइंस एयर के सीनियर कार्यकारी अधिकारी शैल जैन ने 16 फरवरी को एयर हेडक्वार्टर के ऑपरेशन निदेशक को पत्र भेजकर हवाई सेवा शुरू करने की सूचना दे दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ान को हरी झंडी दे दी है। राज्य नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने भी बरेली से हवाई सेवा शुरू करने की जानकारी दी है। बरेली एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास एलाइंस एयर का पत्र आ गया है। हालांकि, एलाइंस एयर राज्य में 1 मार्च से बिलासपुर से इलाहाबाद, इलाहाबाद से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू करेगा।

हवाई सेवा शुरू कराने की पूरी तैयारी पहले से है। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। फोर्स तैनात हो चुकी है। दिल्ली से बरेली फ्लाइट सुबह 9 बजे चलकर 10 बजे बरेली पहुंचेगी। बरेली से 10.30 बजे चलकर 11.30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगी।
-राजीव कुलश्रेष्ठ, निदेशक, एयरपोर्ट अथॉरिटी बरेली

संबंधित समाचार