उन्नाव: खेत में मिले दो बच्चियों के शव, एक गंभीर घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। असोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाठकपुर के मजरे बबुरहा में बुधवार को खेत में एक दुपट्टे से तीन लड़कियां मरणासन्न हालत में मिलीं। जिसमें दो लड़कियों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बता दें कि दोपहर लगभग 3 बजे …

उन्नाव, अमृत विचार। असोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाठकपुर के मजरे बबुरहा में बुधवार को खेत में एक दुपट्टे से तीन लड़कियां मरणासन्न हालत में मिलीं। जिसमें दो लड़कियों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बता दें कि दोपहर लगभग 3 बजे कोमल (15) पुत्री संतोष पासी, काजल (14) पुत्री सूरजपाल पासी व रोशनी (16) पुत्री सूर्य बली गांव के बाहर बबुरा नाला के पास सूर्य बली के खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। जब शाम तक तीनों लड़कियां जब घर वापस नहीं आईं तो परिजन उन्हें खोजने निकले।

खोजबीन के दौरान तीनों लड़कियां सूर्य बली के खेत में एक दुपट्टे से बंधी हुइ मरणासन्न हालत में मिलीं। परिजनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असोहा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने कोमल व काजल को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, रोशनी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक होने के चलते रोशनी को जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी भी मौके पर पहुंच गए हैं। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। लड़कियों की मौत की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार, आईजी और डीआईजी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

संबंधित समाचार