महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए लोगों से जांच करवाने की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष एवं राज्य के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पाटिल ने ट्विटर पर अपने पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “ मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, हालांकि मैं बेहतर महसूस करने के साथ ही …

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष एवं राज्य के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पाटिल ने ट्विटर पर अपने पोस्ट में यह जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “ मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, हालांकि मैं बेहतर महसूस करने के साथ ही चिकित्सकीय सलाह ले रहा हूं तथा शीघ्र ही ठीक हो जाऊंगा। मैं अपना काम वीडियो कांफ्रेंस के जरिए करूंगा। हाल ही में मेरे संपर्क में आये लोगों से अपनी जांच करवाने तथा सेल्फ आइसोलेशन पर रहने की मेरी अपील है।”

संबंधित समाचार