मुरादाबाद: दलित युवती के हत्यारों की गिरफ्तारी को किया प्रदर्शन, दी आंदोलन की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। आठ दिन पूर्व लापता हुए युवक की बरामदगी और दुष्कर्म के बाद की गई दलित युवती के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ के तत्वावधान में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, हमारे भाई को बरामद करो, …

मुरादाबाद, अमृत विचार। आठ दिन पूर्व लापता हुए युवक की बरामदगी और दुष्कर्म के बाद की गई दलित युवती के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ के तत्वावधान में सैकड़ों महिला-पुरुषों ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, हमारे भाई को बरामद करो, दलित युवती के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करो के नारे लगाए गए। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने मझोला पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। इसके बाद डीएम और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लापता युवक को जल्द से जल्द बरामद करने तथा दलित युवती के हत्यारों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाने की मांग की गई है।

थाना मझोला क्षेत्र के गांव लाकड़ी फाजलपुर निवासी महेंद्र सिंह ट्रांसपोर्टर हैं। उनका 23 वर्षीय बेटा मगन कुमार 11 फरवरी से लापता है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। परिजनों ने लाखन और मनोज पर अपने बेटे का अपहरण किए जाने का आरोप भी लगाया। लेकिन पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ तक करना भी मुनासिब नहीं समझा। उधर समय बीतने के साथ परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी है। इसी को लेकर गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।

जिलाधिकारी के न मिलने पर उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्र पाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि मगन कुमार को शीघ्र बरामद नहीं किया गया तो अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान मगन कुमार की मां मुन्नी देवी बेहोश होकर गिर पड़ीं।

मौके पर मौजूद परिजनों ने किसी तरह उन्हें संभाला। साथ ही प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 14 फरवरी को मझोला थाना क्षेत्र में ही दलित युवती की बलात्कार के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। लेकिन मझोला पुलिस अभी तक युवती के हत्यारों का सुराग भी नहीं लगा सकी है। इन दोनों घटनाओं से दलित समाज में भारी रोष है।

प्रदर्शनकारियों ने दलित युवती के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार को पचास लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को फांसी की सजा देने और पीड़ित परिवार के जान माल की सुरक्षा कराने की मांग की गई। इसके बाद प्रदर्शनकारी एसएसपी दफ्तर पहुंचे और वहां भी जोरदार नारेबाजी की। एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला और ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि जल्द ही इन दोनों मामलों का खुलासा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका