अमरोहा: डग्गामार वाहनों में जोखिम भरा सफर कर रहे यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/अमरोहा/ मंडी धनौरा। परिवहन और पुलिस विभाग की लापरवाही की वजह से क्षेत्र में धड़ल्ले से डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है। पुलिस और परिवहन विभाग के अफसर चुप्पी साधे हुए हैं। यही वजह है कि यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर इन डग्गामार वाहनों में सफर कर रहे हैं। टैंपों में स्कूली …

अमृत विचार/अमरोहा/ मंडी धनौरा। परिवहन और पुलिस विभाग की लापरवाही की वजह से क्षेत्र में धड़ल्ले से डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है। पुलिस और परिवहन विभाग के अफसर चुप्पी साधे हुए हैं। यही वजह है कि यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर इन डग्गामार वाहनों में सफर कर रहे हैं। टैंपों में स्कूली छात्र पीछे लटकर यात्रा करते हैं। इससे किसी हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। डग्गामार वाहनों से परिवहन विभाग को भी प्रतिमाह लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

मंडी धनौरा से चांदपुर व गजरौला के लिए प्रतिदिन काफी संख्या में डग्गामार वाहनों का संचालन धड़ल्ले से होता है। आए दिन सवारी बैठाने को लेकर इन वाहनों के चालकों में चौराहों पर मारपीट भी हो जाती हैं। कई बार ये डग्गामार वाहन हादसों का सबब भी बन चुके हैं। हादसों में लोगों की जान तक जा चुकी है। इसके बाद भी इन डग्गामार वाहनों का धड़ल्ले से संचालन हो रहा है।

खास बात तो यह है कि ये वाहन नगर चौकी के निकट शेरपुर चुगीं से ही संचालित होते हैं। इसके बाद भी पुलिस इन वाहनों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे वाहनों के संचालन पर रोक लगनी चाहिए, या फिर मानक के अनुसार सवारियों को बैठाएं।

शेरपुर चौराहे पर लगता है जाम
डग्गामार वाहनों के खड़े होने की वजह से शेरपुर चुगीं चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रहती है। आए दिन जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पुलिस को जाम खुलवाना पड़ता है। जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार तो एंबुलेंस तक फंस जाती है।जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

संबंधित समाचार