श्रीलंकाई तेज गेंदबाज धम्मिका प्रसाद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
कोलंबो। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज धम्मिका प्रसाद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। 37 साल के प्रसाद ने अंतिम टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां अक्टूबर 2015 में खेला था। उन्होंने 25 टेस्ट, 24 वनडे में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करते हुए क्रमश: 75 और 32 विकेट चटकाये हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2011 …
कोलंबो। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज धम्मिका प्रसाद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। 37 साल के प्रसाद ने अंतिम टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां अक्टूबर 2015 में खेला था। उन्होंने 25 टेस्ट, 24 वनडे में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करते हुए क्रमश: 75 और 32 विकेट चटकाये हैं।
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2011 में एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। प्रसाद ने गुरूवार को संन्यास की घोषणा करते हुए कहा, ”मैंने अपने खेल का लुत्फ उठाया है। मार्वन अटापट्टू ने मुझे एसएससी आमंत्रित किया था। मुझे दिवंगत माइकल डि जोएसा और महिंदा हालानगोडा जैसे लोगों से काफी सहयोग मिला।
Dhammika Prasad officially announced his retirement from international cricket..#ThankYouDhammika ??
What's your favourite @imDhammika moment? pic.twitter.com/xIiyfjAuwW
— Sri Lanka Cricket ?? (@OfficialSLC) February 19, 2021
”श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ”धम्मिका प्रसाद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की अधिकारिक घोषणा कर दी है। ”
