बाराबंकी: सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात वसुंधरा ने यूपी-पीसीएस की परीक्षा की उत्तीर्ण
बाराबंकी, अमृत विचार। अन्नपूर्णा बिहार कॉलोनी में रहने वाले एटीएस के दीवान राजा सिंह की बड़ी बेटी वसुंधरा ने 2019 के यूपीपीसीएस के मुख्य परीक्षा परिणाम में नायब तहसीलदार की जगह पक्की करने में बाजी मारी है। वसुंधरा पहले से ही उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। पहले प्रयास में समीक्षा …
बाराबंकी, अमृत विचार। अन्नपूर्णा बिहार कॉलोनी में रहने वाले एटीएस के दीवान राजा सिंह की बड़ी बेटी वसुंधरा ने 2019 के यूपीपीसीएस के मुख्य परीक्षा परिणाम में नायब तहसीलदार की जगह पक्की करने में बाजी मारी है।
वसुंधरा पहले से ही उत्तर प्रदेश सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। पहले प्रयास में समीक्षा अधिकारी व दूसरे प्रयास में ही यूपीपीसीएस जैसी परीक्षा में बेटी ने नायब तहसीलदार जैसा पद हासिल कर लिया है। मूल रूप से कानपुर देहात के थाना मूसानगर के अतिबुलपुरवा गांव निवासी राजा सिंह की बड़ी बेटी वसुंधरा सिंह 2017 के रिजल्ट में यूपीपीसीएस में बाजी मार कर सचिवालय में समीक्षा अधिकारी पद पर तैनात हुई थी। लेकिन उस नौकरी से उनको संतुष्टि नही मिल रही थी। वह कुछ और आगे प्रदेश के लिए करना चाहती थी। इसिलए वह नौकरी के साथ साथ पढ़ाई करती रही। और अब वह नायब तहसीलदार बन गई हैं।
उनकी प्रारंभिक शिक्षा बाराबंकी शहर के निजी स्कूल में हुई थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा राम सेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज व बीएससी लखनऊ विश्वविद्यालय के साथ परास्नातक बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से की थी। वसुंधरा के नायब तहसीलदार में चयन होने की खुशी जहां उनके पैतृक गांव अतिबलपुरवा गांव कानपुर देहात में लोग मना रहे हैं।
वही बाराबंकी में भी राजा सिंह के चाहने वाले लोग उनको बधाई दे रहे हैं। राजा सिंह बाराबंकी जिले के कई थानों में बतौर मुंशी और दीवान तैनात रहकर सरल स्वभाव के साथ अपनी ड्यूटी करने के लिए जाने जाते हैं। उनको बधाई देने वालों में पुलिस विभाग के साथ ग्राम प्रधान चेयरमैन वह समाज के अन्य लोग भी शामिल हैं। मुख्य रूप से बधाई देने वालों में सेवानिवृत्त स्पेक्टर वीके सिंह,जेपी वर्मा,आरक्षी सर्वेश सिंह,संजीव कुमार सिंह,अंकित दीक्षित,इंस्पेक्टर राय साहब यादय,गुलाब शंकर पांडेय,पूनम यादव,प्रतिमा द्विवेदी,सीमा यादव आदि शामिल हैं,
