बरेली: विश्वविद्यालय के टॉपर्स में 70 फीसदी छात्राएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुविवि) ने दीक्षांत समारोह से पहले 88 टॉपर्स की सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय परिसर व संबद्ध महाविद्यालयों के टॉपर्स में 70 फीसदी पर छात्राओं का दबदबा रहा है। 88 टॉपर्स में 62 छात्राएं और 26 छात्र शामिल हैं। टॉपर्स छात्रों को दीक्षांत समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय (रुविवि) ने दीक्षांत समारोह से पहले 88 टॉपर्स की सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय परिसर व संबद्ध महाविद्यालयों के टॉपर्स में 70 फीसदी पर छात्राओं का दबदबा रहा है। 88 टॉपर्स में 62 छात्राएं और 26 छात्र शामिल हैं। टॉपर्स छात्रों को दीक्षांत समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह मार्च महीने में प्रस्तावित है। विश्वविद्यालय की ओर से राज्यपाल को 10 से 20 मार्च के बीच की तारीख तय करने के लिए पत्र लिखा जा चुका है। कुलपति की अध्यक्षता में हो चुकी बैठक में भी दीक्षांत समारोह को लेकर कई निर्णय हो चुके हैं जिसमें ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों तरीके से आयोजन की तैयारी की जा रही है। ड्रेस कोड भी पहले से ही फाइनल हो चुका है। राजभवन से अनुमति मिलने के बाद तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। उससे पहले टॉपर्स की सूची जारी की गई है।

टॉपर्स की सूची को लेकर किसी तरह की कोई आपत्ति न हो इस संबंध में विश्वविद्यालय ने 1 मार्च तक छात्रों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए कहा है। उसके बाद किसी की भी आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। इसे फाइनल सूची मान लिया जाएगा। टॉपर्स की लिस्ट में बरेली कॉलेज के छात्रों ने बीएससी, बीएड समेत कई पाठ्यक्रमों में टॉप किया है तो बीटेक के अधिकांश पाठ्यक्रमों में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों के छात्रों ने ही अपना हुनर दिखाया है।

“टॉपर्स की सूची में छात्राओं ने परचम लहराया है। इससे साफ है कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तैयारियां की जा रही हैं।” -प्रो. केपी सिंह, कुलपति रुविवि

संबंधित समाचार