बरेली: कांग्रेस ने निकाली महंगाई की शव यात्रा
अमृत विचार,बरेली। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई से आमजन पूरी तरह से त्रस्त हो चुका है। अब विपक्ष की पार्टियों ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोलना शुरु कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ महंगाई की शव यात्रा निकाली। जिस पर उन्होने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। …
अमृत विचार,बरेली। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई से आमजन पूरी तरह से त्रस्त हो चुका है। अब विपक्ष की पार्टियों ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोलना शुरु कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ महंगाई की शव यात्रा निकाली। जिस पर उन्होने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
लगातार गैस और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को वापस लेने की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से बढ़ती महंगाई के खिलाफ पार्टी कार्यालय से लेकर गांधी उद्यान तक महंगाई की शव यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि सरकार पहले बड़ी-बड़ी बाते करती थी। मगर अब बढ़ती महंगाई पर गूंगी होकर बैठ गई है।
2014 में जब भाजपा सरकार आई उस समय पेट्रोल और डीजल की कीमत 50 से 60 रुपय की बीच थी। लेकिन अब भाजपा के शासनकाल में पेट्रोल की कीमत 100 रुपय के पास पहुंच चुकी है। लेकिन सरकार अभी तक खामोश बैठी हुई है। सरकार को देश की जनता का जरा भी ध्यान नही है बस अगर ध्यान है तो सिर्फ प्रधानमंत्री के उद्योगपति दोस्तों का है।
प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने शव यात्रा निकालते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया है ,इस सरकार ने जनता का विशवास खो दिया है और इसका परिणाम आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा। प्रदेश सचिव जुनैद हसन ने कहा कि सरकार गिने चुने उद्योग घरानों के सरकार है।
जनता से सरकार को कोई मतलब नहीं है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा ,महिला जिला अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, महासचिव जिया उर रहमान,राकेश सक्सेना, कमर गनी आशुतोष शर्मा ,राम सिंह पाल, सुनील मनचंदा, नरेश विश्कर्मा, बसंत चौहान ,सुरेश वाल्मीकि अमजद खान, पाकीजा खान,राजा खान,आदित्य सिंह,आशिफ अली समेम अन्य लोग मौजूद रहे।
