बरेली: इस बार पार्षदों को भी दिया जाए विधानसभा चुनाव में टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। विधानसभा चुनाव आते ही पार्षदों ने भी खुद को टिकट दिलाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनका कहना है कि वर्षों से पार्टी के कार्य करने वाले पार्षदों को पार्टी विधानसभा का टिकट नहीं देती। इस संबंध में भाजपा के पार्षदों ने मेयर, केंद्रीय मंत्री, शहर विधायक और प्रदेश अध्यक्ष …

अमृत विचार, बरेली। विधानसभा चुनाव आते ही पार्षदों ने भी खुद को टिकट दिलाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनका कहना है कि वर्षों से पार्टी के कार्य करने वाले पार्षदों को पार्टी विधानसभा का टिकट नहीं देती। इस संबंध में भाजपा के पार्षदों ने मेयर, केंद्रीय मंत्री, शहर विधायक और प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है।

भारतीय जनता पार्टी के पार्षद सतीश कातिब (मम्मा) ने मेयर उमेश गौतम, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, शहर विधायक अरुण कुमार, भाजपा ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और हर्षवर्धन आर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोरा और महानगर प्रभारी गोपाल अंजान को ज्ञापन दिया है।

कहा है कि पार्टी के सभी पार्षद सुबह से ही पार्टी की जड़ों को मजबूत बनाने में जुटे रहते हैं। उनकी जनता के बीच पकड़ भी मजबूत होती है। इसके बावजूद उन्हें पार्टी टिकट नहीं देती। अन्य लोगों को टिकट दे दिया जाता है। उन्होंने अपील की है कि इस बार विधानसभा चुनाव में पार्षदों को भी टिकट दिया जाए।

संबंधित समाचार