मुरादाबाद: पुलिसकर्मी ने की महिला बीएसएफ कर्मी के साथ अभद्रता, होगी रिपोर्ट
मुरादाबाद। चेकिंग के दौरान बाइक सवार महिला बीएसएफ कर्मी व उसके सीआरपीएफ जवान उसके पति के साथ पहले सड़क फिर सिविल लाइंस कोतवाली में अभद्रता करने और चालान करने में ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबिल व होमगार्ड फंस गए हैं। सुनवाई के बाद कोर्ट ने सिविल लाइंस पुलिस को दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज …
मुरादाबाद। चेकिंग के दौरान बाइक सवार महिला बीएसएफ कर्मी व उसके सीआरपीएफ जवान उसके पति के साथ पहले सड़क फिर सिविल लाइंस कोतवाली में अभद्रता करने और चालान करने में ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबिल व होमगार्ड फंस गए हैं। सुनवाई के बाद कोर्ट ने सिविल लाइंस पुलिस को दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम इमरतपुर निवासी मंजू ने अपने अधिवक्ता बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अभिषेक भटनागर के माध्यम से एससी-एसटी कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। मंजू का कहना है कि वह बीएसएफ कर्मी है, जबकि उनके पति संजय सिंह सीआरपीएफ में हैं। छह जनवरी को वह अपने पति के जीतेंद्र के साथ एकता कालोनी में बन रहे मकान को देखने जा रही थी।
बताते हैं कि कपूर कंपनी के पास ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबिल राजकुमार ने चेकिंग के नाम पर बाइक रोक ली और चाबी निकाल ली। चाबी निकालने का विरोध करने पर राजकुमार ने उनके साथ अभद्रता और बुरी नीयत से हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर उसके साथ खड़े होमगार्ड बाबूराम व एक अन्य ने मारपीट करने का प्रयास किया। आरोप है कि राजकुमार ने पति का पर्स छीन लिया, जिसमें करीब 28 सौ रुपए थे। इसके बाद सभी उनको सिविल लाइंस कोतवाली ले आए।
आरोप है कि प्रभारी दरवेश कुमार और इंस्पेक्टर गजेंद्र त्यागी ने अभद्रता करने के साथ ही अश्लील बातें की। विरोध करने पर दोनों का चालान कर दिया। इस मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिवक्ता अभिषेक भटनागर के अनुसार सुनवाई के बाद विशेष न्यायधीश इन्तेखाब आलम ने हेड कांस्टेबिल राजकुमार व होमगार्ड बाबूराम के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
