बिजनौर : पालतू कुत्ते का पीछा करते हुए घर में घुसा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर। बिजनौर के नावका गांव में पालतू कुत्ते का पीछा करते हुए तेंदुआ घर मे घुस गया। मकान मालिक ने तेंदुआ को कमरे में बंद कर दिया और बाद में वन विभाग की टीम को सूचना दी। टीम ने तेंदुए के पकड़कर अमानगढ़ आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार थाना …

बिजनौर। बिजनौर के नावका गांव में पालतू कुत्ते का पीछा करते हुए तेंदुआ घर मे घुस गया। मकान मालिक ने तेंदुआ को कमरे में बंद कर दिया और बाद में वन विभाग की टीम को सूचना दी। टीम ने तेंदुए के पकड़कर अमानगढ़ आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया।

जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार थाना अफजलगढ़ के गांव नावका में शनिवार शाम रघुवीर प्रजापति के कुत्ते का पीछा करते हुए एक तेंदुआ उनके घर मे घुस गया, परिजनो ने तेंदुआ जिस कमरे में था उसे बाहर से बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार वनकर्मियों को बुलाकर रविवार तड़के तेंदुए को पिंजरे मे बंदकर निकट ही अमानगढ़ आरक्षित वन्य क्षेत्र में छुड़वा दिया।

 

संबंधित समाचार