हल्द्वानी: एक्टू के नगर सम्मेलन में जोगेंद्र लाल अध्यक्ष व ललतेश प्रसाद नगर सचिव चुने गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। लेबरकोड वापस लेने की मुख्य मांग के साथ आल इंडिया सेंट्रल कॉउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस-एक्टू का नगर सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में 15 प्रस्ताव पारित किए गए। इस अवसर पर सम्मेलन में मजदूर नेताओ ने पंद्रह सदस्यीय एक्टू नगर कमेटी का निर्वाचन किया। जिसमें जोगेंद्र लाल अध्यक्ष व ललतेश प्रसाद नगर सचिव चुने …

हल्द्वानी,अमृत विचार। लेबरकोड वापस लेने की मुख्य मांग के साथ आल इंडिया सेंट्रल कॉउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस-एक्टू का नगर सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में 15 प्रस्ताव पारित किए गए। इस अवसर पर सम्मेलन में मजदूर नेताओ ने पंद्रह सदस्यीय एक्टू नगर कमेटी का निर्वाचन किया। जिसमें जोगेंद्र लाल अध्यक्ष व ललतेश प्रसाद नगर सचिव चुने गए। उसके साथ ही हरीश रौतेला और रीना बाला को उपाध्यक्ष और मनोज आर्य को प्रचार सचिव चुना गया।

हल्द्वानी के बुधपार्क में आयोजित इस सम्मेलन में किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार से किसानों की मांग पूरी किए जाने की मांग की गई। 

लेबरकोड वापस किए जाने और लेबर कानून बहाल किए जाने की भी मांग सम्मेलन में की गई। इसी तरह सम्मेलन में बंगलुरू की जेल में बंद 150 मजदूरों रिहाई, बेरोजगारों को 10 हजार रुपये मासिक भत्ता देने सहित चमोली आपदा में मारे गए मजदूरों के परिवारों को 4 लाख की बजाए 50 लाख रुपये का भुगतान किया जाए। इसके अलावा सम्मेलन में दस और मांगो के प्रस्ताव पारित किए गए। बुद्ध पार्क में आयोजित नगर सम्मेलन में आगामी योजनाओं के बारे में भी प्रस्ताव पारित किए गए।

 

 

 

संबंधित समाचार