हरदोई: 11 महीने बाद शुरू हुआ बालामऊ-शाहजहांपुर ट्रेन का संचालन
अमृत विचार, हरदोई। कोरोना काल में बंद की गई अधिकांश ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा चुका है। इसी क्रम में लखनऊ- दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेन बालामऊ शाहजहांपुर पैसेंजर के संचालन को भी हरी झंडी दे दी गई। ट्रेन का संचालन सोमवार से किया जाएगा। 11 महीने के बाद रेलवे ने इनके पुनः …
अमृत विचार, हरदोई। कोरोना काल में बंद की गई अधिकांश ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा चुका है। इसी क्रम में लखनऊ- दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेन बालामऊ शाहजहांपुर पैसेंजर के संचालन को भी हरी झंडी दे दी गई। ट्रेन का संचालन सोमवार से किया जाएगा।
11 महीने के बाद रेलवे ने इनके पुनः संचालन को हरी झंडी दे दी है। सीएमआई अम्बुज मिश्रा ने बताया ट्रेन का संचालन 22 फरवरी से शुरू हो जाएगा। इस बार यह पैसेंजर ट्रेन नए नंबर 04306 के साथ एक्सप्रेस ट्रेन बनाकर संचालित की जाएगी। यात्री जनरल टिकट के जरिए यात्रा कर सकेंगे।
