अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान, विद्यार्थियों ने समर्पित की पॉकेटमनी की राशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या विभाग कार्यलय साकेत निलयम के सभागार में महाविद्यालय विद्यार्थियों के लिए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए संघ के अयोध्या विभाग प्रचारक संजय ने कहा  कि 500 वर्षो के कठिन संघर्ष एवं लाखों के बलिदान के बाद यह सुअवसर …

अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या विभाग कार्यलय साकेत निलयम के सभागार में महाविद्यालय विद्यार्थियों के लिए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए संघ के अयोध्या विभाग प्रचारक संजय ने कहा  कि 500 वर्षो के कठिन संघर्ष एवं लाखों के बलिदान के बाद यह सुअवसर हम सभी को प्राप्त हुआ है।

भारत संस्कार प्रधान देश है, राम यहां पीढ़ियों से आस्था में व्याप्त हैं। मंदिर निर्माण सम्पूर्ण राष्ट्र एवं विश्व को आदर्श की प्रेरणा देता रहेगा। पीढ़ी दर पीढ़ी गौरवान्वित होगी।

कार्यक्रम के संयोजक हरिओम चतुर्वेदी ने बताया महाविद्यालयी विद्यार्थियों ने अपने जेब खर्च में से बचत कर कुल छप्पन हजार आठ सौ दस रुपये श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र में निधि समर्पित की। कार्यक्रम में रोजगार सेवक संघ अयोध्या जिला के अध्यक्ष अमरदीप गोंड, महेश चतुर्वेदी व विद्यार्थियों के कार्यक में अविरल मिश्रा, आदर्श सिंह,अमन श्रीवास्तव, सहित सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार