बिजनौर : घरेलू क्लेश से परेशान युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
बिजनौर। चांदपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में एक युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के पास से तमंचा भी बरामद कर लिया है। वहीं, …
बिजनौर। चांदपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में एक युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के पास से तमंचा भी बरामद कर लिया है। वहीं, परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि गृह क्लेश के चलते युवक ने आत्महत्या कर ली।
वहीं एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक संजीव शराब का आदी था। पत्नी से झगड़ा होने के बाद आत्महत्या कर ली। शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। जांच जारी है।
अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या
बिजनौर के मोहल्ला जाटान निवासी अशोक कुमार शुगर की मिल में गन्ना ले जाते वक्त अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या दी। सूचना पर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र हिमांशु ने अपने रिश्तेदारों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
