मुरादाबाद : आबादी के हिसाब से होगा पंचायत चुनाव का आरक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर तैयारी तेज हो गई है। आबादी के हिसाब से चक्रानुक्रम में आरक्षण चार्ट तैयार किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारियों के बाद आरक्षण का चार्ट जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय में देखी जायेगी। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी के सामने रखा जायेगा। जिला …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर तैयारी तेज हो गई है। आबादी के हिसाब से चक्रानुक्रम में आरक्षण चार्ट तैयार किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारियों के बाद आरक्षण का चार्ट जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय में देखी जायेगी। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी के सामने रखा जायेगा।

जिला पंचायती राज अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरक्षण आबादी के हिसाब से हो रहा है। किसी को भी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा, जो पंचायतें पिछले 20 साल में आरक्षित रह चुकी हैं, उनके बचने की उम्मीद है। पहले उन पंचायतों को आबादी के हिसाब से आरक्षित किया जाना है, जो कभी आरक्षित नहीं हुई हैं। अनारक्षित ग्राम पंचायतों की सूची आबादी के जातिगत आंकड़ों के साथ तैयार हैं। इसी तरह क्षेत्र पंचायत के वार्डों का भी जातिगत आबादी के हिसाब से आरक्षण होना है।

जिला पंचायत के वार्डों का आरक्षण सबसे पहले किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। इन वार्डों के आरक्षण की स्थिति एक-दो दिन में साफ हो जाएगी। ग्राम पंचायतों के वार्डों के आरक्षण का चार्ट भी बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरक्षण के चक्कर में किसी को पड़ने की जरूरत नहीं है। निष्पक्ष आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही आरक्षण फाइनल हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव में 33 फीसद सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होनी हैं। बाकी अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए सीटों का आरक्षण होगा। जो सीटें अभी जिस वर्ग के लिए आरक्षित हैं, वह उस वर्ग के लिए आरक्षित नहीं रहनी है। 21 फीसद एससी एसटी और 27 फीसद पिछडे़ वर्ग के लिए आरक्षण होना है। जिला पंचायत सदस्य की आबादी के लिए प्रदेश की आबादी आधार बन रही है। ग्राम प्रधान का आरक्षण तय करने के लिए पूरे ब्लाक की आबादी आधार बन रही है। ब्लाक का आरक्षण तय करने के लिए जनपद की आबादी आधार बनाई जा रही है।

संबंधित समाचार