हरदोई: मंदिर निर्माण को आगे आए मुस्लिम समाज के लोग, सहयोग राशि जमा की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समपर्ण अभियान के तहत युवा भाजपा नेता रविप्रकाश के नेतृत्व बैठक कर सहयोग राशि जमा की गई। मंगलवार को टडियावां ब्लाक के ग्राम भडायल में युवा भाजपा रविप्रकाश के आवास पर बैठक आयोजित हुई। जिसमें गांव समेत अन्य क्षेत्रों से मुस्लिम समुदाय के सैकडों लोगों ने भाग लिया और …

हरदोई। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समपर्ण अभियान के तहत युवा भाजपा नेता रविप्रकाश के नेतृत्व बैठक कर सहयोग राशि जमा की गई। मंगलवार को टडियावां ब्लाक के ग्राम भडायल में युवा भाजपा रविप्रकाश के आवास पर बैठक आयोजित हुई। जिसमें गांव समेत अन्य क्षेत्रों से मुस्लिम समुदाय के सैकडों लोगों ने भाग लिया और अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी स्वेच्छा से सहयोग राशि दी।

इस अवसर पर युवा भाजपा नेता श्री प्रकाश ने कहा कि यह उनके जीवन का सुखद क्षण है। उन्होने अयोध्या में राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए किए गए लम्बे संघर्ष और आंदोलनों पर प्रकाश डाला। विधायक प्रतिनिधि लल्ला सिंह ने मंदिर निर्माण को भारत का पुनर्जागरण बताया।

इस मौके पर विधायक पुत्र अभिजीत प्रकाश, आदर्श बाजपेई, संजीव खरे, अनुपम मिश्रा, मोहम्मद नदी, छोटे गाजी, निवर्तमान प्रधान इकबाल गाजी, मोनू, इदरीश, सुलेमान, इसरार, नफीश हनीफ खां, सद्दाम, लतीफ मजीद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार