अयोध्या: गांजा तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद के क्राइम ब्रांच और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा तस्कर गिरोह के 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कार, 29 किलो 400 ग्राम गांजा व 39 हजार रुपये बरामद किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करवा चालान किया है। मंगलवार …

अयोध्या। जनपद के क्राइम ब्रांच और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा तस्कर गिरोह के 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कार, 29 किलो 400 ग्राम गांजा व 39 हजार रुपये बरामद किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करवा चालान किया है।

मंगलवार को क्षेत्राधिकारी नगर सहायक पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सटीक सूचना पर जनपद के क्राइम ब्रांच की 7 टीम और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुदरी बाजार चौराहे से छावनी क्षेत्र की ओर आ रही एक काकू पाटेश्वरी माता मंदिर रोड के पास रोका गया।

कार को रुकने का इशारा किए जाने के बाद कार सवार वाहन समेत मौके से भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया और कार सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। वाहन की तलाशी में कुल 130 किलो 400 ग्राम गांजा आवास तीनों के पास से कुल 1 तालीस हजार रुपए बरामद हुए हैं।

पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपना नाम पता राजेश कुमार निवासी बीटी रोड कस्बा गोसाईगंज थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या दीपक चौहान निवासी वार्ड नंबर 3 मुरादीपुर थाना हरैया जनपद बस्ती और रमेश प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 22 पांडेय टोला नरकटियागंज थाना शिकारपुर जनपद पश्चिमी चंपारण बिहार बताया है।

कड़ाई से पूछताछ करने पर इन लोगों ने बताया कि गिरोह का सरगना राजेश कुमार है। राजेश के नेतृत्व में ही आलोक आसपास के जनपदों में मांग के अनुरूप गांजे की खेती लाकर सप्लाई करते हैं। बरामद रुपया गाजा बिक्री से ही हासिल हुआ है। सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने वाहन डीएल 9 सी एए 1400 को कब्जे में लिया है।

पुलिस ने इन लोगों के पास से बरामद चार मोबाइल को भी जप्त किया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में कैंट थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया है और सभी का चालान किया है।

संबंधित समाचार