अमरोहा में डबल मर्डर से सनसनी, पांच सौ मीटर की दूरी पर बरामद हुए दोनों शव
अमरोहा/गजरौला/अमृत विचार। गजरौला थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए डबल मर्डर से सनसनी फैली गई। गांव मोहम्दाबाद के पास के बांध पर दो लोगों के शव खून से लथपथ मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों …
अमरोहा/गजरौला/अमृत विचार। गजरौला थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए डबल मर्डर से सनसनी फैली गई। गांव मोहम्दाबाद के पास के बांध पर दो लोगों के शव खून से लथपथ मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट को भिजवा दिया है। बता दे की एक व्यक्ति का गला काटा गया तो दूसरे का गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। दोनों के शव 500 मीटर की दूरी पर बरामद हुए हैं।
थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद निवासी सुफियान पुत्र नसरुद्दीन व पास के ही गांव कासिमाबाद निवासी रामनिवास पुत्र बालकरन दोनों दोस्त थे। दोनों ट्रक ड्राइवर थे। तीन दिन पहले रामनिवास का इलाके में एक देसी शराब के ठेके के सेल्समैन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि उस समय सेल्समैन ने रामनिवास का मोबाइल छीन लिया था। मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे रामनिवास एक बार फिर घर से निकला और शराब के ठेके पर पहुंच गया। इसके बाद करीब साढ़े आठ बजे सुफियान भी ठेके पर पहुंच गया। इसके बाद दोनों घर नहीं लौटे।
परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। उधर, बुधवार सुबह करीब आठ बजे जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो दोनों के शव पड़े मिले, सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
एसपी सुनीति ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रामनिवास के परिवार वालों का कहना है कि तीन दिन पहले उसका शराब के ठेका संचालक से विवाद हुआ था। उसी पर हत्या करने की आशंका जताई है। फिलहाल शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने मामले में तहरीर के आधार पर आगे की जांच व कार्रवाई करने की बात कही।
