देवरिया: तेल डिपो में टैंकर में लगी आग, एक कर्मचारी झुलसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर तेल डिपो परिसर में बुधवार की सुबह फिलिंग स्टेशन के पास एक टैंकर के इंजन में आग लग गई। हादसे में टैंकर का एक कर्मचारी  झुलस गया। इंडियन ऑयल के फिलिंग स्टेशन के पास आग लगने की घटना से आसपास के इलाके में अफरताफरी मच गई। ग्रामीणों के …

देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर तेल डिपो परिसर में बुधवार की सुबह फिलिंग स्टेशन के पास एक टैंकर के इंजन में आग लग गई। हादसे में टैंकर का एक कर्मचारी  झुलस गया। इंडियन ऑयल के फिलिंग स्टेशन के पास आग लगने की घटना से आसपास के इलाके में अफरताफरी मच गई। ग्रामीणों के सहयोग से अग्निशमन दस्ते ने कुछ ही समय में आग पर काबू पाल लिया।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह एक टैंकर इंडियन ऑयल के फिलिंग स्टेशन से तेल लेकर मुख्य गेट की ओर बढ़ा ही था कि कुछ कदम की दूरी पर ही टैंकर के इंजन में ओटीपी लॉक करते समय शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही टैंकर चालक कूद गया लेकिन आग की लपटों से कर्मचारी जैकेस निषाद (35), निवासी सुपरी बुजुर्ग थाना गौरी बाजार झुलस गया। डिपो परिसर में आग और धुआं उठते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे के प्रयास में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

 

संबंधित समाचार