उन्नाव कांड: बिसरा रिपोर्ट में सामने आया सच, पुलिस ने की अभियुक्तों की पुलिस रिमांड की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्‍नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के असोहा इलाके में पिछली 17 फरवरी को जहर देकर मारी गयीं दो किशोरियों के मामले में पुलिस ने अभियुक्तों की पुलिस रिमांड की अपील की है। बबुरहा गांव में 17 फरवरी को खेत पर बेहोश मिली तीन लड़कियों में से दो को अस्पताल में मृत घोषित किया गया …

उन्‍नाव। उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के असोहा इलाके में पिछली 17 फरवरी को जहर देकर मारी गयीं दो किशोरियों के मामले में पुलिस ने अभियुक्तों की पुलिस रिमांड की अपील की है। बबुरहा गांव में 17 फरवरी को खेत पर बेहोश मिली तीन लड़कियों में से दो को अस्पताल में मृत घोषित किया गया था। जबकि एक अन्‍य को गंभीर हालत में कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मृतक लडकियों का पोस्‍टमार्टम पैनल द्वारा 18 फरवरी को किया गया था। पैनल करने वाले डाक्‍टरों ने बिसरा को केमिकल एनालिसिस के लिए प्रिजर्व किया था। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अभियुक्‍तों की पुलिस रिमांड मांगी है।

पुलिस अधीक्षक आंनद कुलकर्णी ने बुधवार को बताया कि असोहा थानांतर्गत बबुरहा में घटित घटना में दर्ज अपराध संख्‍या 29/21 में पुलिस की विवेचनात्‍मक कार्यवाही जारी है। जिस बिसरा को केमिकल एनालिसिस के लिए भेजा गया था। उसकी रिपोर्ट पुलिस को प्राप्‍त हुयी है। जिसमें सल्फो सल्फ्युरान नामक वेस्‍ट मिला है। सल्फो सल्फ्युरान एक हार्बिसाइड है जो कृषि उपयोग में आता है।

उन्होंने कहा कि आज इस मामले में पुलिस द्वारा अभियुक्‍तों की पुलिस कस्‍टडी रिमांड के लिए अप्‍लाई किया गया है। अन्‍य विवेचनात्‍मक कार्यवाही जारी है। शीघ्र ही विवेचनात्‍मक कार्यवाही पूर्ण करके अग्रिम कार्यवाही संपादित की जायेगी।

संबंधित समाचार