बरेली: एलएलबी परीक्षा- 13 नकचली छात्रों का सेमेस्टर निरस्त
अमृत विचार, बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य परीक्षाओं के आयोजन से पहले नकलचियों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। दिसंबर माह में आयोजित एलएलबी की मुख्य परीक्षाओं में पकड़े गए 37 छात्रों पर सख्त कार्रवाई की गई है। इसमें 13 छात्रों का सेमेस्टर ही डिबार कर दिया गया है। उनकी …
अमृत विचार, बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य परीक्षाओं के आयोजन से पहले नकलचियों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। दिसंबर माह में आयोजित एलएलबी की मुख्य परीक्षाओं में पकड़े गए 37 छात्रों पर सख्त कार्रवाई की गई है। इसमें 13 छात्रों का सेमेस्टर ही डिबार कर दिया गया है। उनकी सेमेस्टर परीक्षा निरस्त कर दी गई। इसके अलावा 24 छात्रों पर आर्थिक दंड लगाया गया है। सिर्फ पांच छात्रों को ही नकल के मामले में दोषमुक्त किया गया है।
विश्वविद्यालय ने दिसंबर माह में बीए-एलएलबी द्वितीय, चतुर्थ, षष्टम, अष्टम व दशम सेमेस्टर, एलएलबी द्वितीय, चतुर्थ, षष्टम सेमेस्टर और एलएलएम की मुख्य परीक्षाओं का आयोजन कराया था। जनपद में बरेली कॉलेज को मुख्य केंद्र बनाया गया था। बरेली कॉलेज में पकड़े जाने पर नकलचियों ने जमकर हंगामा भी किया था। सभी महाविद्यालयों में आयोजित परीक्षाओं में कुल 42 नकलची पकड़े गए थे। 13 नकलचियों के पास से पर्ची मिली थीं।
विश्वविद्यालय ने अनुचित साधानों का प्रयोग करने के प्रकरणों पर नियमों, एक्सपर्ट की राय के बाद पहली बार सख्ती के साथ दण्ड दिया गया है। भविष्य में सेमेस्टर व मुख्य परीक्षाओं को भी नकल विहीन कराने का लक्ष्य विश्वविद्यालय ने तय किया है। परीक्षाओं में सख्ती की जाएगी और नकल पकड़े जाने पर इसी तरह से कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षाओं को नकलविहीन कराया जाएगा। एलएलबी परीक्षा में पकड़े गए नकलचियों की पूरी सेमेस्टर परीक्षा ही निरस्त कर दी गई है। भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में भी सख्ती की जाएगी।
प्रो. केपी सिंह, कुलपति
