मुरादाबाद: ससुरालियों ने दूध में जहर देकर विवाहिता को किया मारने का प्रयास, दर्ज होगी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने दूध में जहर देकर विवाहिता को मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह बच गई तो ससुराली अब उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। तीन दिन पहले ससुरालियों ने मासूम बेटी संग घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने महिला …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने दूध में जहर देकर विवाहिता को मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह बच गई तो ससुराली अब उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। तीन दिन पहले ससुरालियों ने मासूम बेटी संग घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने महिला थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डूंगरपुर निवासी सोनम ने एसएसपी को पत्र दिया। सोनम का कहना था कि एक साल पहले उसका विवाह भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा मडैया निवासी अमित के साथ हुआ था। उसकी एक मासूम बेटी है। सोनम के अनुसार पिछले कुछ दिनों से ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। कारण पूछा तो ससुराली कार की मांग करने लगे। 11 फरवरी को ससुरालियों ने उसे बुरी तरह से पीटा और दूध में जहर देकर मारने की कोशिश की। किसी तरह वह बच गई तो उसने मायके वालों को सूचना दी।

23 फरवरी को मायके वाले जब ससुराल आए तो उनके साथ भी पति ने अभद्रता की। आरोप है कि मारपीट कर उसे मायके वालों के साथ भेज दिया। मायके आने के बाद उसने जिला अस्पताल में अपना मेडिकल कराया और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। एसएसपी ने महिला थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार