क्या पलटकर वापस बरपाएगा कोरोना अपना कहर? स्कूल छात्रावास के 229 विद्यार्थी संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिम। महाराष्ट्र के वाशिम जिले स्थित पब्लिक स्कूल के छात्रावास में रहने वाले 229 विद्यार्थियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्कूल के चार कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद इलाके को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। विदर्भ के विभिन्न जिलों …

वाशिम। महाराष्ट्र के वाशिम जिले स्थित पब्लिक स्कूल के छात्रावास में रहने वाले 229 विद्यार्थियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्कूल के चार कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद इलाके को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। विदर्भ के विभिन्न जिलों के 327 विद्यार्थी भावना पब्लिक स्कूल के इस छात्रावास में रहते हैं।

उल्लेखनीय है कि इस हफ्ते के शुरुआत में मराठवाड़ा के लातूर जिले स्थित एक छात्रावास में 39 विद्यार्थी एवं पांच कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। रिसोड के तहसीलदार अजित शेलार ने बताया कि ये विद्यार्थी 14 फरवरी को ही वाशिम के छात्रावास में आए थे। उन्होंने बताया कि शुरुआत के कुछ दिनों में की गई जांच में 21 विद्यार्थियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिसके बाद सभी 327 विद्यार्थियों की आरटी-पीसीआर जांच की गई।

ओवल मैदान 26 फरवरी से बंद
कोविड-19 के मामलों में इजाफे के चलते मुबई नगर निकाय ने शुक्रवार से ऐतिहासिक ओवल मैदान को बंद करने का निर्णय लिया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि अगले आदेशों से यहां खेल एवं अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी। बीएमसी के ए वार्ड की उप नगर आयुक्त चंदा जाधव ने बृहस्पतिवार को कहा कि हमले ऐहतियात के तौर पर मैदान को अगले आदेशों तक बंद रखने का निर्णय लिया है।

चर्चगेट इलाके में स्थित ओवल मैदान में क्रिकेट और फुटबाल मैचों का खूब आयोजन होता है और सप्ताह के अंतिम दिनों में यहां बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जुटते हैं। मैदान पर रोज बड़ी संख्या में लोग घूमने और दौड़ लगाने आते हैं। मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस के 1167 नए मामले सामने आए। पिछले चार माह में एक दिन में कोरोना मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है।

संबंधित समाचार