अयोध्या: सोनू सूद ने जाना पद्मश्री मोहम्मद शरीफ का हाल
अयोध्या, अमृत विचार। काफी दिनों से बीमार चल पद्मश्री मोहम्मद शरीफ का हाल जानने वालों की मानो होड़ सी लग गई है। जबसे उनके बीमार होने की खबरें सोशल मीडिया में आईं उसके बाद से जिले से लेकर फिल्मी सितारों की नगरी मुम्बई से उनके शुभचिंतक व समाजसेवी उनका हाल जानने के लिए उन्हें व …
अयोध्या, अमृत विचार। काफी दिनों से बीमार चल पद्मश्री मोहम्मद शरीफ का हाल जानने वालों की मानो होड़ सी लग गई है। जबसे उनके बीमार होने की खबरें सोशल मीडिया में आईं उसके बाद से जिले से लेकर फिल्मी सितारों की नगरी मुम्बई से उनके शुभचिंतक व समाजसेवी उनका हाल जानने के लिए उन्हें व उनके करीबियों से सम्पर्क कर रहे हैं।
इसी कड़ी में तीन दिन पूर्व पीएम कार्यालय दिल्ली से मोहम्मद शरीफ के नम्बर पर फोन आया और स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीए ने उनका कुशल क्षेम जाना। इसी तरह फ़िल्म जगत के जाने माने अभिनेता व समाजसेवी सोनू सूद ने भी फोन पर पद्मश्री मो. शरीफ की तबियत के बारे में जानकारी लिया और परिवार को हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।
मो. शरीफ के नाती शब्बीर ने बताया कि प्रतिदिन किसी न किसी का फोन दूसरे राज्यो से आ रहा है जो नाना का हालचाल पूछते हैं। उन्होंने बताया कि नाना को जिला अस्पताल से छुट्टी होने के बाद उन्हें रीडग़ंज स्थित हर्षण ह्दय संस्थान में दिखाया गया है।जहां उनकी तबियत पहले से बेहतर हैं।
