बरेली: स्टार्टअप शुरू करने से पहले खुद को पहचानना जरूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में गुरुवार को कंसल्टेंसी सेल एवं रुहेलखंड इन्क्यूबेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में ”2021 इंस्टेंट ऑफ रिसर्च मैनेजमेंट की ट्रेड्स एंड इंडस्ट्री रिसर्च” विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में कंसल्टेंसी सेल की कोऑर्डिनेटर प्रो. तुलिका सक्सेना ने बताया कि हम आज के युग में किस …

अमृत विचार, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में गुरुवार को कंसल्टेंसी सेल एवं रुहेलखंड इन्क्यूबेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में ”2021 इंस्टेंट ऑफ रिसर्च मैनेजमेंट की ट्रेड्स एंड इंडस्ट्री रिसर्च” विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में कंसल्टेंसी सेल की कोऑर्डिनेटर प्रो. तुलिका सक्सेना ने बताया कि हम आज के युग में किस प्रकार सीमित संसाधनों में अधिकतम क्षमता को प्राप्त कर सकते हैं। इस दिशा में कंसल्टेंसी सेल एवं इन्क्यूबेशन सेल अधिकतम सहयोग करेगा।

प्रमुख वक्ता आरएमई विभाग , आर. टी. कानपुर प्रोफेसर अमित शुक्ला ने स्टार्टअप, स्किल इंडिया, अभ्युदय योजनाओं के बारे में बताया कि सबसे पहले हमें स्वयं को पहचानना होता है फिर अपनी पूरी ऊर्जा के साथ मनचाहे लक्ष्य को प्राप्त करना होता है। उद्यमी आकृति बंसल गोयल ने अपने द्वारा स्थापित उद्यम का उदाहरण एवं अनुभवों को साझा किया।

कुलपति प्रोफेसर के पी सिंह ने कहा कि संसाधन किसी भी क्षेत्र में प्रगति के लिए आधार होता है। चाहें वह प्राकृतिक संसाधन हो , मानवीय संसाधन हो या पूंजीगत हो। विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों के प्रश्नों का भी उत्तर दिया गया। कार्यक्रम में डा. रुचि द्विवेदी, अस्वनी गुप्ता, बाला प्रताप सिंह , राशि, ऋषभ, गीतिका, आदित्य, अजय यादव, पीयूष, अयान समेत 80 प्रतिभागी ऑनलाइन मौजूद रहे।

संबंधित समाचार