उन्नाव: ट्रक चालक ने अचानक रोका वाहन, पीछे से आ रही बाइक ट्रक से टकराई, तीन की मौत
उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के भदेवना गांव निवासी शशिकांत 30 वर्ष पुत्र राधेश्याम, महेश 24 वर्ष पुत्र परसादी कश्यप व धनीराम 40 वर्ष पुत्र हुबलाल निवासी सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जुड़ापुरवा गांव में यूकेलिप्टिस की लकड़ी कटवाने के बाद बरहाली गांव में काटा कराने जा रहे थे। इसी दरम्यान ट्रक आगे चल रहा था। तीनों …
उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के भदेवना गांव निवासी शशिकांत 30 वर्ष पुत्र राधेश्याम, महेश 24 वर्ष पुत्र परसादी कश्यप व धनीराम 40 वर्ष पुत्र हुबलाल निवासी सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के जुड़ापुरवा गांव में यूकेलिप्टिस की लकड़ी कटवाने के बाद बरहाली गांव में काटा कराने जा रहे थे।
इसी दरम्यान ट्रक आगे चल रहा था। तीनों युवक बाइक से ट्रक के पीछे चल रहे थे। तभी ट्रक चालक ट्रक को सुब्बा खेड़ा गांव के सामने सड़क पर रोक कर दूसरी गाड़ी वाले से बात करने लगा। जिस वजह से पीछे से आ रही बाइक ट्रक में घुस गई।
हादसे में शशिकांत व महेश तथा धनीराम की मौत हो गई। एक साथ तीन मौत होने से घर मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करने के बाद शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
