मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ के बाहर मिली विस्फोटक से भरी कार, FIR दर्ज
मुंबई। दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरा एक वाहन पाए जाने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के निकट कार्मिकल रोड पर गुरुवार को एक वाहन खड़ा था जिसमें …
मुंबई। दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरा एक वाहन पाए जाने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के निकट कार्मिकल रोड पर गुरुवार को एक वाहन खड़ा था जिसमें जिलेटिन की छड़ें थी।
मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गामदेवी पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि वाहन के नंबर प्लेट पर जो पंजीकरण नंबर है वह अंबानी की सुरक्षा में लगी एक एसयूवी के ही समान है। उन्होंने बताया कि कार के अंदर से एक पत्र भी मिला है।
मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर से कुछ दूर स्कार्पियो कार में जिलेटिन विस्फोटक के बीस छड़ पाए गए। इस घटना की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। pic.twitter.com/UnKUflWbOB
— ANIL DESHMUKH (@AnilDeshmukhNCP) February 25, 2021
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट किया, ‘‘मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के निकट एक स्कॉर्पियो वैन में जिलेटिन की 20 छड़ें मिली हैं। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है और जल्द ही जांच के नतीजे सामने आ जाएंगे।’’
