बदायूं: खेत की रखवाली करने गए किसान को मारी गोली, मौत
अमृत विचार, उसहैत। बेहटी गांव में गुरुवार देर रात गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, आरोपी फरार हो गये। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर उसहैत पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर सीओ सजीव कुमार, …
अमृत विचार, उसहैत। बेहटी गांव में गुरुवार देर रात गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, आरोपी फरार हो गये। मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर उसहैत पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मौके पर सीओ सजीव कुमार, एसपी सिटी प्रवीण कुमार चौहान पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटे हैं। थाना क्षेत्र के असमया रफतपुर के मजरा गांव बेहटी के अवनेश पुत्र गजराज की भूमि गांव से एक किलोमीटर दूर गंगा पार भकरी में है। बताया जाता है गुरुवार को अवनेश गेहूं की फसल गौवंश पशुओं से बचाने के लिए अपने घर से शाम को रखवाली करने गया था। जहां वह झोपड़ी में सो गया।
देर रात अज्ञात लोगों ने आकर उसके मुंह में नाल डालकर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। दो भाईयों में अवनेश बड़ा था। अब घर में उसका छोटा भाई प्रमोद (25) व उसके मासूम पुत्र रवि (5) पुत्री (1) पत्नी संतोषा बची है।
वहीं, इस्पेक्टर चेतराम वर्मा मय फोर्स आरोपियों की तलाश में लगे हैं। काम में जासूसी डाग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। वहीं फोरेसिंक टीम भी जांच पड़ताल में लगायी गयी है। इंस्पेक्टर ने बताया हत्या के आरोपियों को जल्द ही पकड़कर जेल भेज दिया जाएगा।
