मुरादाबाद: सीनियर राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता में तुषिता सिंह का चयन
मुरादाबाद। उत्तराखंड में होने वाली सीनियर राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता में महानगर की बेटी तुषिता सिंह का चयन हुआ है। कानपुर में हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मुरादाबाद की ओर से भाग लेकर उन्होंने अपना स्थान उत्तर प्रदेश की टीम में बनाया है। वहीं तुषिता सिंह के चयन पर परिवार में खुशी का माहौल है। तुषिता ने …
मुरादाबाद। उत्तराखंड में होने वाली सीनियर राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता में महानगर की बेटी तुषिता सिंह का चयन हुआ है। कानपुर में हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मुरादाबाद की ओर से भाग लेकर उन्होंने अपना स्थान उत्तर प्रदेश की टीम में बनाया है। वहीं तुषिता सिंह के चयन पर परिवार में खुशी का माहौल है।
तुषिता ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष भी दिल्ली में यूपी की ओर से हिस्सा लिया था, जिसमें उन्हें जिला खेल-कूद प्रोत्साहन समिति की ओर से सम्मानित किया जा चुका है।
इस समय वह मार्च में होने वाली सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना के निर्देशन में कड़ी मेहनत कर रही हैं। उनके चयन पर साथी खिलाड़ी निखिल, सूरज, चांदनी और रोशनी ने बधाई दी है।
