पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बोलीं प्रियंका कहा- रविदास जी ने जो धर्म सिखाया-वह सच्चा धर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी/ लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर वाराणसी के सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की। साथ ही सबके कल्‍याण की कामना की। प्रियंका ने कहा कि सच्‍चा धर्म हमेशा सरल धर्म होता है और उसमें कोई राजनीति नहीं होती है। प्रियंका गांधी सुबह वाराणसी …

वाराणसी/ लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर वाराणसी के सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की। साथ ही सबके कल्‍याण की कामना की। प्रियंका ने कहा कि सच्‍चा धर्म हमेशा सरल धर्म होता है और उसमें कोई राजनीति नहीं होती है। प्रियंका गांधी सुबह वाराणसी हवाई अड्डे पर पहुंचीं जहां पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

यहां से वह सीधे सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर पहुंचीं और पूजा अर्चना करके मंदिर के महंत सन्त निरंजन दास से आशीर्वाद लिया। प्रियंका ने कहा, ”आज यहां आपके सामने सिर्फ दो बातें कहना चाहती हूं कि संत रविदास जी ने जो धर्म सिखाया- वह सच्चा धर्म था, सच्‍चा धर्म है और उस धर्म को धारण करते हुए उसको आप निभाते हैं। सच्चा धर्म हमेशा सरल होता है और उसमें कोई राजनीति नहीं होती, कोई भेदभाव नहीं होता है।

सच्‍चे धर्म में किसी का संप्रदाय नहीं देखा जाता, जाति नहीं देखी जाती, सिर्फ इंसानियत देखी जाती है। जब आप दिल में उस धर्म को धारण करते हैं तो आपके मन में दया का भाव, करुणा का भाव, सच्चाई का भाव और सेवा का भाव जागृत होता है। प्रियंका ने कहा, ”सच्चा धर्म कभी लोगों को अलग नहीं कर सकता, लोगों को तोड़ नहीं सकता, उसका स्वभाव यही होता है कि आपके मन को शीतल बनाता है।

यह वह धर्म है जो संत रविदास महाराज जी ने सिखाया कि सबकी सेवा होनी चाहिए, सबको अन्न मिलना चाहिए, सबको छत मिलना चाहिए और रोज-रोज आपका समाज इस धर्म को निभा रहा है, लोगों की मदद कर रहा है, जिसके पास कुछ नहीं है उनको आप मदद करते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले साल जब कोरोना वायरस महामारी फैली तो मेरी कोशिश थी कि उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता की सेवा करें। खासतौर से जब लॉकडाउन हुआ था और तमाम लोग अपने गांव- घर के लिए शहरों से पैदल रवाना हुए, उस समय भी हमारे लोगों ने रसोइयां खोलीं, सेवा की। तब आपके समाज ने बहुत मदद की, इसके लिए भी मैं धन्यवाद देना चाहती हूं।

प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार की दोपहर ट्वीट किया, ”जो हम सहरी, सु मीत हमारा।” (यह संत रविदास की रचना है जिसके जरिये वह कहते हैं कि जो भी जीव इस बंधनों से मुक्‍त है, वह शुद्ध है, वही मेरा मित्र है और मेरा हमशहरी है। कांग्रेस नेता ने लिखा, ”समता समभाव, सेवा एवं सद्भावना का गुरुमंत्र देकर एक आदर्श समाज बनाने की प्रेरणा देने वाले संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती पर वाराणसी में उनके चरणों में नमन करने का आज पुन: सौभाग्‍य मिला। श्री गुरु रविदास जी के गुरुमंत्र से सबका कल्‍याण हो। उल्‍लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी प्रियंका गांधी ने वाराणसी के सीरगोवर्धन स्थित रविदास मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की थी। आज सुबह केन्द्र पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी रविदास मंदिर गए और वहां उन्होंने पूजा अर्चना की।

संबंधित समाचार