बरेली: नाले का निर्माण कराए बिना बाहर निकाला जा रहा तालाब का पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत संजय कम्युनिटी हाल में बने तालाब का सौंदर्यीकरण और एसटीपी लगाने का काम शुरू हो गया है, लेकिन इसमें दिक्कत यह आ रही है कि तालाब के कायाकल्प के लिए उसका पानी बाहर निकला जाना है। इसमें पंप लगाकर काम भी शुरू हो गया है। परेशानी यह …

अमृत विचार, बरेली। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत संजय कम्युनिटी हाल में बने तालाब का सौंदर्यीकरण और एसटीपी लगाने का काम शुरू हो गया है, लेकिन इसमें दिक्कत यह आ रही है कि तालाब के कायाकल्प के लिए उसका पानी बाहर निकला जाना है। इसमें पंप लगाकर काम भी शुरू हो गया है।

परेशानी यह है कि तालाब के बाहर छोड़ जाने वाले पानी की निकासी के लिए अब तक स्वीकृत नाले का निर्माण नहीं हुआ है। इससे आसपास पानी भरने की संभावना है। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही तालाब के पानी के बहाव के लिए नाले को बनाया जाना है, जो पास के बड़े तालाब में जोड़ दिया जाएगा।

नगर निगम के अधिकारियों ने संजय कम्युनिटी हाल के तालाब के कायाकल्प का काम शुरू करा दिया है। इसके चारों ओर हरियाली विकसित करने के साथ तालाब में साफ पानी का बहाव हो, इसके लिए एसटीपी यानी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाना है। नगर निगम के अधिकारियों ने इसका काम तेजी से शुरू करा दिया है।

चूंकि तालाब की खुदाई कर उसकी पैमाइश के आधार पर आकर दिया जाना है। साथ ही तालाब के अंदर जमा सिल्ट और जलकुंभी की सफाई की जानी है। इसके लिए तालाब का पूरा पानी निकाला जाना है। इसके लिए इन दिनों दो से तीन ट्यूबवेल लगाकर तालाब के पानी को बाहर निकाला जा रहा है।

नगर निगम के अधिकारियों की पहले तैयारी यह थी कि तालाब का पानी किसी बड़े नाले में बहाया जा सके, इसके लिए तालाब से नाले तक करीब 25 मीटर लंबे नाले का निर्माण किया जाना था लेकिन नाला निर्माण का काम पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में नाले के पास पास ही एसपी सिटी और नगर आयुक्त के अधिकारियों के आवास बने हैं। उस तरफ ही फिलहाल पानी को छोड़ा जा रहा है। यही स्थिति रही तो एक से दो दिन में यहां पानी भरने से दिक्कत हो सकती है। हालांकि नगर निगम के अफसर जल्द ही तालाब बनवाने की बात कह रहे हैं।

1.86 करोड़ से होना है तालाब का कायाकल्प और एसटीपी का निर्माण
संजय कम्युनिटी हाल में तालाब का सौंदर्यीकरण और वहां 0.5 एमएलडी की क्षमता वाली एसटीपी लगाने के प्रोजेक्ट पर स्मार्ट सिटी के तहत 1.86 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिल चुकी है। नगर निगम प्रशासन इस काम को पूरा करने के लिए ग्रीनएजर्स नाम की एक संस्था को काम भी दिया जा चुका है।

यह कार्यदायी संस्था इन दिनों संजय कम्युनिटी हाल के तालाब का काम शुरू करा दिया है। यहां लंबे समय से सफाई न होने से तालाब काफी दुर्दशाग्रस्त है। कई बार मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद के नेतृत्व में प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों की टीम यहां मौका मुआयना भी कर चुकी है।

संजय कम्युनिटी हाल के तालाब के पानी के बहाव के लिए एक नाले का निर्माण होना है। यह कार्य जल्द प्रारंभ हो गया। इस प्रोजेक्ट को व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए खाका पहले ही तैयार किया जा चुका है। -हृदय प्रकाश नारायण, नोडल अफसर, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट

संबंधित समाचार