पीलीभीत: पांच साल की बच्ची से किशोर ने किया दुष्कर्म, चॉकलेट के बहाने ले गया गांव से बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलसंडा, अमृत विचार। पांच वर्षीय बच्ची के साथ एक किशोर ने शनिवार की शाम दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम परेवा तुराह …

बिलसंडा, अमृत विचार। पांच वर्षीय बच्ची के साथ एक किशोर ने शनिवार की शाम दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बिलसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम परेवा तुराह में शनिवार की शाम पांच बजे पांच साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसी गांव का एक किशोर 16 वर्षीय विमल राठौर उधर आ गया। वह बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ गांव के बाहर की तरफ ले गया। वहां एक खाली कमरा बना हुआ है। वह बच्ची को उस कमरे में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बच्ची रोती हुई घर आ गई।

अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उससे उसका कारण पूछा। बच्ची ने रोते हुए घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। बच्ची के पिता ने आरोपी किशोर विमल राठौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने बलात्कार और पाक्सो एक्ट के तहत थाना बिलसंडा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोर की तलाश की जा रही है।

घटना से काफी सनसनी है। बच्ची को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस को आरोपी किशोर को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है

संबंधित समाचार